उत्तर प्रदेशराज्य

“रामलला के स्थायी सूर्यतिलक की व्यवस्था अगले 20 वर्षों के लिए, नृपेंद्र मिश्र बोले – शिखर निर्माण के बाद होगी स्थायित्व की पुष्टि”

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र।

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बैठक के तीसरे दिन कहा कि राम मंदिर का शिखर निर्माण पूरा होने के बाद अगले 20 साल के लिए रामलला के स्थाई सूर्य तिलक की व्यवस्था होगी। हम लोग आश्वस्त है कि राम मंदिर के जो कार्य हम लोगों ने लिए है

.

राम मंदिर निर्माण और यात्री सुविधाएं इस समय तक पूरी कर लीं जाऐंगी।अप्रैल के अंत तक कैनेपी बन सकेगी।आवश्यकता होगी तो रामनवमी मेले में अस्थाई कैनेपी और मेट की व्यवस्था हम करेंगे।

उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर के पहले तक पर राम दरबार मई के पहले 15 दिन के में स्थापना होगी। पर वहां केवल 800 लोग ही रोज राम दरबार का दर्शन कर सकेंगे।यह होगा फ्री पर वहां जगह की कमी के कारण चुनिंदा भक्त ही दर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट की पिछली बैठक में राम मंदिर के 4 प्रमुख द्वार के नाम तय कर लिए गए हैं।ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उचित समय आने पर उसकी घोषणा करेंगे।

रामकथा संग्रहालय के निरीक्षण और विकास की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि वहां की 20 गैलरी का आरंभ कर दिया जाए।कुछ गैलरी की जो स्क्रिप्ट लिखी गई है वह हमारे उद्देश्यों के अनुरूप है की नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button