लखनऊ-कानपुर रेल रूट पर यात्रियों को राहत: मेगा ब्लॉक का समय एक घंटा घटा, अब शाम 4 बजे तक होगा मरम्मत कार्य

0
bd5319f7-7397-42a2-a1f4-939ea1bde001_1743564950051-660x330

लखनऊ-कानपुर रेल रूट पर सफर कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने पुल मरम्मत के लिए जारी मेगा ब्लॉक के समय में कटौती कर दी है। अब तक यह सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक (9 घंटे) लिया जा रहा था, लेकिन यात्रियों की असुविधा को देखते हुए इसे 8 घंटे कर दिया गया है। नया समय अब सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

 

मेगा ब्लॉक का असर और राहत

रेलवे पुल के अप लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है, जहां पुराने और जर्जर ट्रफ व स्लीपर हटाकर नए एचबीम स्लीपर लगाए जा रहे हैं। एसएसई ब्रिज एनएस मीना की देखरेख में अब तक 40 एचबीम स्लीपर बिछाए जा चुके हैं। इस ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया था और कुछ को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा था। लेकिन समय में कटौती के चलते ट्रेनों की सेवा जल्द सामान्य होने की उम्मीद है।

यात्रियों के लिए क्या बदलेगा…

-अब मेगा ब्लॉक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

-रेलवे पुल की मरम्मत पूरी होते ही ट्रेनें तेज और सुरक्षित गति से दौड़ेंगी।

-दैनिक यात्रियों और नौकरी-पेशा लोगों को राहत मिलेगी।

-रेलवे का दावा- सभी कार्य तय समय पर पूरे कर ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म होगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और समय कम होने के बावजूद काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेनें धीमी गति से चलाई जाएंगी ताकि ट्रैक की मजबूती सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *