राष्ट्रीय

मनोज कुमार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख।

नई दिल्ली: बॉलीवुज के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। 87 साल की उम्र में मनोज कुमार का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार के निधन से भारतीय सिनेमा को गहरा आघात लगा है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में मनोज कुमार के साथ खिंची गई पुरानी तस्वीरों को भी शेयर किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा-महान अभिनेता और फ़िल्मकार मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे।उन्हें ख़ास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था। देशप्रेम उनकी फ़िल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मनोज कुमार के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- मनोज कुमार जी एक बहुमुखी अभिनेता थे, जिन्हें हमेशा देशभक्ति से भरपूर फ़िल्में बनाने के लिए याद किया जाएगा। ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फ़िल्मों में उनके अविस्मरणीय अभिनय ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है और उन्हें पीढ़ियों से लोगों का प्रिय बनाया है। उनकी सिनेमाई विरासत उनके कामों के ज़रिए ज़िंदा रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button