उत्तर प्रदेशराज्य

वाराणसी: सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज से निशुल्क मॉर्निंग वॉक की सुविधा, RSO ने कहा – मई से लगेगा शुल्क, 350 रुपए में बनवाना होगा मासिक कार्ड

सिगरा स्टेडियम में मॉर्निंग वॉकर्स के लिए खुला पाथवे, अप्रैल तक फ्री, मई से लगेगा शुल्क

वाराणसी के डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम (सिगरा स्टेडियम) में मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए अच्छी खबर है। 8 अप्रैल से यहां मॉर्निंग वॉकर्स के लिए पाथवे खोल दिया गया है, जो अप्रैल महीने तक पूरी तरह निशुल्क रहेगा। मई से इसमें प्रवेश के लिए मासिक पास बनवाना अनिवार्य होगा, जिसकी फीस ₹350 प्रति माह तय की गई है।

लोगों की मांग पर शुरू की गई सुविधा

प्रधानमंत्री द्वारा स्टेडियम के उद्घाटन के बाद से ही यहां मॉर्निंग वॉक की सुविधा शुरू करने की मांग की जा रही थी। इसी के तहत अब पाथवे चालू कर दिया गया है, जिसमें नागरिक सुबह 5 बजे से 8 बजे तक वॉक कर सकते हैं।

खिलाड़ियों के लिए ग्राउंड आरक्षित

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (RSO) डॉ. विमला सिंह ने जानकारी दी कि स्टेडियम में खेल सुविधाओं का लगातार विकास हो रहा है और खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने मॉर्निंग वॉकर्स से अपील की है कि वे ग्राउंड या एथलेटिक ट्रैक में न जाएं, जिससे खिलाड़ियों के अभ्यास में कोई रुकावट न आए।

स्वच्छता और नियमों का पालन जरूरी

RSO ने वॉकर्स से अनुरोध किया है कि स्टेडियम को स्वच्छ बनाए रखें, कूड़ा न फैलाएं और डस्टबिन का उपयोग करें। साथ ही 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को स्टेडियम में लाने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button