Breaking Newsअपराधशाहजहांपुर

अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक ने बनाई जांबाज पुलिस कर्मियों की सुपर 22 टीम

जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जांबाज पुलिस कर्मियों की सुपर 22 टीम बनाई है। सुपर 22 जिले भर के हिस्ट्रीशीटर और बदमाशों पर कड़ी निगरानी रखेगी और उनका आंकड़ा जुटाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस पहल से जिले में अपराध कम होगा और अपराधी भी सलाखों के पीछे होंगे।

दरअसल पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने एक खास पहल करते हुए सभी 22 थानों में बाइक सवार दो-दो प्रशिक्षित और जांबाज पुलिसकर्मियों को तैनात किया है जो हिस्ट्रीसीटर अपराधियों की निगरानी करेंगे और उनका डिजिटल डाटा तैयार करेंगे।

पुलिस अधीक्षक ने इस विशेष टीम को सुपर 22 नाम दिया है। ये टीम सीधे पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट करेगी। सबसे पहले पुलिस अधीक्षक ने सभी सुपर 22 टीम के पुलिसकर्मियों को उनके काम को लेकर ब्रीफ किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर सुपर 22 टीम को अलग-अलग थाना क्षेत्र के लिए रवाना किया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस तरह से जिले भर के हिस्ट्री सीटर अपराधियों पर खास निगरानी की जाएगी। ऐसे में पुलिस को इस बात की उम्मीद है कि इस तरह की पहल से जिले में हो रहे अपराधों में भारी कमी दर्ज की जाएगी।

शाहजहांपुर से धर्मेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button