एक ओर ब्रिटेन ने यूक्रेन को सैन्य सहायता देने का किया ऐलान, तो दूसरी ओर यूक्रेन पहुंचे प्रिंस हैरी – जानिए क्या है पूरा मामला

युवराज हैरी क्यों पहुंचे यूक्रेन
युवराज हैरी की यात्रा का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि युद्ध के बीच लोगों की शीर्ष-स्तरीय सेवाएं मिलें। ‘सुपरह्यूमन्स सेंटर’ में कृत्रिम अंग, सर्जरी से जुड़ी सलाह और मनोवैज्ञानिक सहायता निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। युवराज हैरी की पश्चिमी यूक्रेन की यात्रा के संबंध में जानकारी तब दी गई जब वो वहां से रवाना हो गए।
ब्रिटिश सेना में कर चुके हैं काम
बता दें कि, प्रिंस हैरी ब्रिटिश सेना में 10 साल सेवाएं दे चुके हैं और अब उन्होंने घायल सैनिकों की मदद के लिए काम करते हैं। युवराज हैरी ने 2014 में ‘इनविक्टस गेम्स’ की स्थापना की थी जिससे घायल सैनिकों को पैरालिंपिक जैसे खेल आयोजनों में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिल सके। ‘इनविक्टस गेम्स’ के बारे में प्रचलित है कि यह चोट के बाद के जीवन के बारे में है।
यूक्रेन जाने वाले शाही परिवार के दूसरे सदस्य हैं हैरी
अपनी यात्रा के दौरान हैरी ने यूक्रेन के पूर्व सैनिकों के मामलों की मंत्री नतालिया कलमीकोवा सेभी मुलाकात की। हैरी (40) यूक्रेन की यात्रा करने वाले शाही परिवार के दूसरे सदस्य हैं। उनकी रिश्तेदार एवं डचेस ऑफ एडिनबर्ग सोफी ने पिछले साल कीव की यात्रा की थी।