उत्तर प्रदेशराज्य

मथुरा: छाता की 20 साल पुरानी कॉलोनी अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित, नाराज़ निवासियों ने किया जोरदार प्रदर्शन; चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी

मथुरा के छाता कस्बे में शेरगढ़ रोड स्थित वार्ड नंबर 2 की कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से निवासी आक्रोशित हैं। कॉलोनी में सड़क, खरंजा, नाली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।

 

स्थानीय निवासियों ने बताया कि 20 वर्ष पुरानी इस कॉलोनी में आज तक कोई बुनियादी सुविधा नहीं मिली है। उनका आरोप है कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं। जीतने के बाद कॉलोनी की तरफ मुड़कर भी नहीं देखते।

कॉलोनी निवासी सुनीता ने बताया कि उनकी शादी को 12 साल हो गए हैं। तब से आज तक यहां नाली, खरंजा या पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। सुविधाओं के अभाव में यह छाता की सबसे खराब कॉलोनी बन गई है।

आक्रोशित निवासियों ने विधायक, सांसद और स्थानीय प्रशासन से कई बार गुहार लगाई है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सुविधाएं नहीं मिलीं तो आने वाले चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

प्रदर्शन में मोरपाल सिंह एडवोकेट, मुकेश पहलवान, चंद्रभान समेत कई महिला और पुरुष निवासी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button