उत्तर प्रदेशराज्य

रामकृष्ण मिशन स्थापना दिवस पर लखनऊ में भव्य आयोजन, वैदिक रीति से हुआ कार्यक्रम का आरंभ

लखनऊ के निरालानगर स्थित रामकृष्ण मठ में रामकृष्ण मिशन का 127वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री रामकृष्ण मंदिर के प्रेक्षागृह में आयोजित इस भव्य समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन से हुई।

रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानंद ने 1 मई 1897 को कोलकाता में की थी। आज यह मिशन वैश्विक स्तर पर 208 केंद्रों के माध्यम से सामाजिक, आध्यात्मिक और शैक्षणिक सेवाएं प्रदान कर रहा है।

समारोह में सेवाश्रम के प्रबंध समिति अध्यक्ष अमोद गुजराज ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वामी रमाधीशानंद ने मिशन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला, जबकि मुख्य वक्ता डॉ. हीरा सिंह ने मिशन द्वारा जरूरतमंदों और पिछड़े वर्गों के लिए किए जा रहे सेवाभावी कार्यों की जानकारी दी।

स्वामी मुक्तिनाथानंद महाराज ने मिशन की विशेषता बताते हुए कहा कि यहां गृहस्थ और संन्यासी मिलकर ईश्वर की आराधना और मानव सेवा करते हैं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. बीजू भगवती ने वैदिक संज्ञानसूक्तम का पाठ किया, और सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button