उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ में महाराष्ट्र दिवस पर मराठी सांस्कृतिक संध्या, भातखंडे विश्वविद्यालय में गीत-संगीत ने बटोरी तालियां

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मराठी संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन मराठी समाज उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समाज लखनऊ द्वारा भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में किया गया।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद कलाकारों ने पारंपरिक मराठी गीतों और लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, भाजपा नेता नीरज सिंह, और विधायक डॉ. नीरज बोरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बोरा ने की।संजय देशभानकर और प्रज्योत देवास्कर के निर्देशन में कलाकारों ने भावनात्मक और जीवंत प्रस्तुतियां दीं। उमेश कुमार पाटील (मराठी समाज संस्थापक अध्यक्ष) और विवेक फड़के (महाराष्ट्र समाज अध्यक्ष) ने सभी विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया। कलाकारों में विवेक फड़केधनंजय मोधे, और रवींद्र जोशी सहित कई नामचीन कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
उमेश कुमार पाटिल ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य की स्थापना 1 मई 1960 को हुई थी। उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र दिवस मनाने की परंपरा पूर्व राज्यपाल राम नाइक द्वारा शुरू की गई थी। शुरुआत में यह कार्यक्रम राजभवन में आयोजित होता था, लेकिन अब यह समाज के बीच एक सांस्कृतिक उत्सव बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button