मनोरंजन

“निर्मल कपूर के निधन के बाद बोनी कपूर का इमोशनल संदेश, श्रद्धांजलि में साझा किया दिल छूने वाला नोट”

बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। निर्मल 90 वर्ष की थीं। बीते वर्ष ही निर्मल कपूर ने अपना 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस घटना के बाद कपूर परिवार ने एक बयान जारी किया। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनके बच्चों, एक्टर अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी है। इसी बीच, बोनी कपूर ने भी अपनी मां के निधन के बाद सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट शेयर कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

 

निर्मल की मौत के बाद कपूर परिवार का पहला बयान

पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘2 मई, 2025 को अपने प्यारे परिवार को छोड़ निर्मल कपूर का शांतिपूर्वक निधन हो गया। उन्होंने एक आनंदमय जीवन जिया, अपने पीछे चार बच्चे, प्यारी बहुएं, एक देखभाल करने वाला दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और जीवन भर की अनमोल यादें छोड़ गई है। उनके असीम प्रेम ने उन सभी के दिल को छुआ जो उन्हें जानते थे। वह हमारे दिलों में हमेशा रहेंगी, हमेशा याद आएंगी। बोनी, अनिल, रीना, संजय, सुनीता, संदीप, महीप, मोहित, अक्षय, सोनम, अर्जुन, रिया, हर्षवर्धन, अंशुला, जान्हवी, शनाया, ख़ुशी, जहान, अंतरा, आनंद, आशिता, करण थेआ, वायु, आयरा, युवान की ओर से आपको बहुत सारा प्यार।’ बोनी कपूर ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘मां’

निर्मल कपूर कौन थीं?

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक डॉ. संतोष शेट्टी ने कहा कि निर्मल का ‘आज शाम 5.25 बजे अस्पताल में  निधन हो गया।’ खबर आने के तुरंत बाद बोनी अपनी मां के घर पहुंचे। पिछले साल सितंबर में पूरा परिवार निर्मल का 90वां जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुआ था। निर्मल दिवंगत फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी और चार बच्चों बोनी, अनिल, संजय और रीना कपूर मारवाह की मां थीं। वह अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर और मोहित मारवाह जैसी मशहूर हस्तियों की दादी भी थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button