सिद्धार्थनगर में बढ़ी सुरक्षा सतर्कता: त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया, हॉटस्पॉट इलाकों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी।

0
501ca13a-f0bc-48b2-be7d-68bc58e85d5c_1747022490410-e1747024538220-660x330 (1)
सिद्धार्थनगर में पुलिस ने आगामी त्योहारों को देखते हुए ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन के तहत जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की देखरेख में सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष इस अभियान में शामिल हैं।

पुलिस टीमें अपने-अपने क्षेत्र के चिह्नित हॉटस्पॉट पर विशेष नजर रख रही हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की जा रही है। साथ ही ढाबा, होटल और वाहनों की भी गहन चेकिंग की जा रही है।

पुलिस अधिकारी पैदल गश्त के दौरान आम नागरिकों से संवाद भी कर रहे हैं। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिला रहे हैं। साथ ही लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की जा रही है। इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था को बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *