भारत के पड़ोसी देश में भूकंप के झटकों का अनुभव, जानें रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता कितनी थी।

0
nepal-earthquake-1747270250-e1747286338902-660x330
दुनिया भर के अनेक देशों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। भारत में भी लगातार भूकंप की खबरें आती रहती हैं। हाल ही में भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भयावह भूकंप में हजारों लोगों की जान चली गई थी। वहीं, अब बुधवार को भारत के एक और पड़ोसी देश की धरती भूकंप से हिल गई है। बुधवार को नेपाल में भूकंप की घटना देखने को मिली है जिसने लोगों के मन में फिर से डर को भर दिया है। आइए जानते हैं कि कितनी रही है नेपाल के भूकंप की तीव्रता।

 

कितनी रही भूकंप की तीव्रता?

दरअसल, बुधवार को नेपाल में भूकंप में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नेपाल में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है। ये भूकंप करीब शाम 6 बजकर 11 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र नेपाल के पूर्व में सोलुखुम्बु जिले के छेस्कम क्षेत्र में स्थित था।

जान-माल का नुकसान नहीं

नेपाल के भूकंप निगरानी केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को आए भूकंप के झटके काठमांडू और अन्य पड़ोसी जिलों में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप निगरानी केंद्र ने बताया है कि भूकंप के हल्के झटके थे। वहीं, भूकंप के कारण अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप आते क्यों हैं?

भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हाल के दिनों में भूकंप की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, ये प्लेट्स कई बार फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं, जिससे घर्षण पैदा होता है। इस घर्षण से निकली ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता तलाशती हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *