उत्तर प्रदेशराज्य

अमरोहा में गन्ने के खेत में तेंदुए का आतंक: पालतू कुत्ते को बनाया शिकार, घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल।

अमरोहा जनपद के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां में एक तेंदुए ने पालतू कुत्ते को मार डाला। घटना गन्ने के खेत में हुई। मास्टर महावीर सिंह का कुत्ता खेत में टहल रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।

 

ग्रामीणों के अनुसार, यह तेंदुआ अलीपुर कलां क्षेत्र के जंगल में कई वर्षों से रह रहा है। समय-समय पर इसकी गतिविधियां देखी जाती रही हैं। तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।

स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button