उत्तर प्रदेशराज्य

थाईलैंड में प्रतापगढ़ के शिक्षक को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान: डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव को डॉक्टरेट की मानद उपाधि 

प्रतापगढ़ के पी.बी. कॉलेज से सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित बुद्धा इंटरनेशनल ऑनर सेरेमनी में डॉक्टरेट इन ह्यूमैनिटी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें नैतिक लेखन, सामाजिक संवाद और मानवीय मूल्यों की दिशा में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। डॉ. श्रीवास्तव एक प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार और समीक्षक हैं, जिनका हिंदी साहित्य और सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में अहम योगदान रहा है।

उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठनों में नेतृत्व किया है। उनकी लेखनी समाज में जागरूकता और एकता का संदेश देती है। एक समर्पित शिक्षक, कवि, साहित्यिक व्यक्तित्व और समाजसेवी के रूप में उनकी पहचान अब वैश्विक स्तर पर स्थापित हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button