मथुरा में गौरक्षक बनकर की गई गायों की लूट: नोएडा ले जाई जा रही थीं 77 गायें, 22 दिन बाद सिर्फ 6 बरामद 

0
ef6f4e8f-b7b6-472c-b6d6-5093a68b9a36_1749516424391-e1749533530772-478x330
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में खुद को गौरक्षक दल का सदस्य बताने वाले कुछ लोगों ने गायों की लूट की। घटना में मध्य प्रदेश से नोएडा ले जाई जा रहीं 77 गिर गायों में से 7 गाय और एक बछड़ी को लूट लिया गया।

 

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के ताजपुर निवासी श्याम के अनुसार, नोएडा के गेंझा फेस-2 निवासी मूलचंद ने अपने चार साथियों के साथ गायें खरीदी थीं। मुलायम और डौली निवासी राया इन्हें पैदल ले जा रहे थे।

बाजना कट के पास पेड़ की छाया में गायों को विश्राम दिया जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां आए। उन्होंने खुद को गौरक्षक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि गायों को काटने ले जाया जा रहा है। इसके बाद मारपीट कर गायों को लूट लिया।

पीड़ितों ने बाजना कट चौकी पर गायों की खरीद के कागजात दिखाए। दो नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 22 दिन बाद एक आरोपी के घर से 6 गायें बरामद कर मालिकों को सौंप दी गईं।

थाना प्रभारी सोनू सिंह का कहना है कि यह गाय लूट का मामला नहीं है। उनके अनुसार, कुछ गायें जंगल में छूट गई थीं। एक किसान ने उन्हें पकड़ लिया था। जब मालिक गायों की तलाश में लौटे, तो पुलिस ने गायों को किसान से वापस करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *