उत्तर प्रदेशराज्य

चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जोरदार तैयारी: 107 स्थानों पर सप्ताहभर योगाभ्यास, 21 जून को होगा सामूहिक आयोजन 

चित्रकूट में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसके तहत दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में 11 से 13 जून तक योग प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागी योग विशेषज्ञ डॉ. तुषार कांत शास्त्री से योग की गहराइयों को सीख रहे हैं।

सप्ताहभर 107 केंद्रों पर होगा योगाभ्यास
14 से 20 जून तक क्षेत्र के 107 निर्धारित केंद्रों—जिनमें मंदिर, आश्रम, सामाजिक और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं—पर रोजाना सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा। इसमें प्राणायाम, योगासन, मुद्रा अभ्यास, संधियोग और सूर्य नमस्कार जैसी गतिविधियाँ शामिल रहेंगी।

21 जून को सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय में मुख्य कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य आयोजन सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय के खेल मैदान में होगा, जिसमें नगर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी योग केंद्रों के प्रतिभागी भाग लेंगे। संत समाज की भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

विद्यालय के प्राचार्य मदन तिवारी ने बताया कि चित्रकूट धाम और मझगवां क्षेत्र के 107 से अधिक स्थानों पर प्रतिदिन योगाभ्यास किया जाएगा। यह योग दिवस का नवां संस्करण होगा। इससे पूर्व यह आयोजन ग्रामोदय विश्वविद्यालय, डीआरआई के खेल मैदान और सदगुरु सेवा संघ में आयोजित हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button