उत्तर प्रदेशराज्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फतेहपुर में भव्य आयोजन: 50 जगहों पर लगे योग शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष फोकस 

फतेहपुर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के तहत विशेष योग सप्ताह मनाया गया। जिलेभर में 50 विभिन्न स्थलों पर योग सत्र आयोजित किए गए।

मुख्य कार्यक्रम नवनिर्मित 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय, मेवली बुजुर्ग में संपन्न हुआ। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज फतेहपुर, विकास खंड कार्यालय हाथगांव, अमौली, तेलियानी और भिटौरा समेत नगर पंचायत कारीकन, धाता, हाथगांव और कहेगा में भी योग शिविरों का आयोजन किया गया।

योगाचार्य मिथलेश ने योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव भी होता है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन प्रातः योग करने की अपील की और कहा कि आज के दौर की बदलती जीवनशैली में योग बेहद जरूरी हो गया है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्षों सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और योग की महत्ता को समझते हुए सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button