मनोरंजन

Housefull 5 Box Office Collection Day 16:‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 16वें दिन भी अक्षय कुमार की फिल्म ने जुटाई इतनी कमाई।

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 पहले दिन से ही फैंस को खूब हंसा रही है. फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हाउसफुल 5 ने 24 करोड़ से ओपनिंग की थी. आइए जानते हैं फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन क्या रहा है.

हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की खबर के मुताबिक फिल्म ने 16वें दिन (शनिवार) को 2.47 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म के 16वें दिन के कलेक्शन के अभी ऑफिशियल आंकड़े सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने 2.47 करोड़ की कमाई की है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 172.60 करोड़ हो गया है.

बता दें कि हाउसफुल 5 ने पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 31 करोड़, तीसरे दिन 32.5 करोड़, चौथे दिन 13 करोड़, पांचवें दिन 11.25 करोड़, छठे दिन 8.5 करोड़, सातवें दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने पहले हफ्ते में 127.25 करोड़ कमाए थे.

नौवें दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया. दसवें दिन फिल्म ने 11.5 करोड़ का कलेक्शन किया. 11वें दिन 3.75 करोड़, 12वें दिन 4.25 करोड़, 13वें दिन 3 करोड़, 14वें दिन 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40.85 करोड़ कमाए. 15वें दिन फिल्म ने 2 करोड़, 16वें दिन फिल्म ने 2.47 करोड़ का कलेक्शन किया.

हाउसफुल 5 अक्षय कुमार के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली 6th फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर हाउसफुल 4, दूसरे पर गुड न्यूज, तीसरे पर मिशन मंगल, चौथे पर सूर्यवंशी, पांचवे पर 2.0 है.

हाउसफुल 5 में दिखे ये स्टार्स

हाउसफुल 5 की बात करें तो इस फिल्म में 20 ज्यादा स्टार्स हैं. फिल्म में अक्षय के अलावा, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जॉनी लीवर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, चित्रांग्धा, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा जैसे तमाम स्टार्स हैं. अक्षय कुमार की कॉमेडी ने फैंस को खूब एंटरटेन किया. फिल्म में मर्डर मिस्ट्री भी है. फिल्म के दो वर्जन रिलीज हुए. दोनों वर्जन में अलग-अलग किलर हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button