मनोरंजन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 5: ‘सितारे जमीन पर’ हिट रही या फ्लॉप? 5 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताएगा हकीकत

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’  बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड साबित हो रही है और उम्मीद से ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म की शुरुआत काफी दमदार हुई थी और फिर अपने पहले वीकेंड पर इसने छप्परफाड़ कमाई कर सभी को चौंका दिया था. फिल्म ने पहले मंडे भी अच्छी कमाई की. चलिए यहां जानते हैं ‘सितारे ज़मीन पर’  ने रिलीज के 5वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘सितारे ज़मीन पर’ ने 5वें दिन कितना किया कलेक्शन?
आमिर खान की पिछली रिलीज फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ सुपरफ्लॉप रही थी. जिसके बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने फिल्मों से खुद को तीन सालों तक दूर कर लिया था. लेकिन अब ‘सितारे ज़मीन पर’  के साथ सुपरस्टार ने क्या शानदार कमबैक किया है. फिलहाल इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा दिया है और हमेशा की तरह आमिर खान ने एक बार फिर अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है. वहीं फिल्म के 10 नए कलाकारों ने भी अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल छू लिया है.

इसी के साथ ‘सितारे ज़मीन पर’  को देखने के लिए वीकडेज में भी दर्शक सिनेमाघरों तक खींचे चले आ रहे है. नतीजतन ये फिल्म हर दिन अपने कलेक्शन में कई करोड़ का इजाफा कर रही है. इन सबके बीच ‘सितारे ज़मीन पर’  की कमाई की बात करें तो

    • आमिर खान स्टारर फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 10.7 करोड़ से खाता खोला था.

 

    • दूसरे दिन फिल्म ने 20.2 करोड़ कमाए और तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 27.25 करोड़ रुपये रहा.

 

    • वहीं चौथे दिन ‘सितारे ज़मीन पर’  की कमाई 8.5 करोड़ रुपये रही.

 

    • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सितारे ज़मीन पर’  ने रिलीज के 5वें दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.

 

    • इसी के साथ फिल्म की 5 दिनों की कुल कमाई अब 75.15 करोड़ रुपये हो गई है.

 

‘सितारे ज़मीन पर’ ने 5वें दिन तोड़ा भूल-चूक माफ का रिकॉर्ड
‘सितारे ज़मीन पर’  की कमाई में बेशक वीकडेज में थोड़ी गिरावट आई है लेकिन ये फिर भी अच्छी कमाई कर रही है. 5वें दिन भी इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल ये फिल्म भूल चूक माफ के 74.72 करोड़ के लाइफ टाइम कलेक्शन को मात देकर साल 2025 की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब इसके निशाने पर सनी देओल की जाट है.

‘सितारे ज़मीन पर’ 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
‘सितारे ज़मीन पर’  बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन गई है. इस इमोशनल कॉमेडी ड्रामा ने रिलीज के 5 दिनों में 75 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है अब ये 100 करोड़ी बनने से कुछ ही करोड़ दूर रह गई है. फिल्म जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि दूसरे वीकेंड तक ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button