उत्तर प्रदेशराज्य

मोहर्रम की अजादारी शुरू: शुक्लागंज में नजर-नियाज और मजलिसों का दौर जारी, 7 मोहर्रम को निकलेगा मेंहदी का जुलूस 

उन्नाव जिले के शुक्लागंज में मोहर्रम की अजादारी का आगाज हो चुका है। चाँद नजर आते ही पूरे नगर का माहौल मातम में डूब गया और “या हुसैन” की सदाएं गूंजने लगीं। घरों, इमामबाड़ों और बारगाहों में मजलिस, मातम और नोहा-ख्वानी का सिलसिला शुरू हो गया है।

अंजुमन निशाने पैग कसीदे हुसैन तंजीम की ओर से पहली मोहर्रम से नजरों-नियाज और मजलिसों का आयोजन किया जा रहा है, जो 10 मोहर्रम (आशूरा) तक जारी रहेगा। पूरे शहर में ताजिया, अलम, जुलजनाह और हज़रत शब्बीर की याद में प्रतीक चिह्नों को सजाया जा रहा है। मातमी दस्तों द्वारा नोहा-ख्वानी की जा रही है।

हर दिन इमामबाड़ों में मजलिसें आयोजित हो रही हैं, जिनमें मौलाना करबला के शहीदों की कुर्बानियों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 7 मोहर्रम को अहमद नगर की जमील कॉलोनी से हज़रत कासिम की मेंहदी का जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी की है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है और पीस कमेटी के साथ बैठक कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं नगर पालिका ने सफाई और रोशनी की विशेष व्यवस्था की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button