नागपंचमी पर शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: महादेव को चढ़ाया जा रहा दूध और लावा, काशी में जुटे कई जिलों से आए कांवड़िए।

0
ezgif-77595fbf33dadc_1753725389-e1753753008542-500x330
सावन के पवित्र माह में पढ़ने वाले नाग पंचमी पर शिव मंदिरों में आज भक्ति जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। आज के दिन महादेव को दूध और लावा भी चढ़ाया है।

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के धाम कांवरियों का जत्था प्रयागराज से जल लेकर पहुंचा है। सावन के तीसरे सोमवार के बाद नाग पंचमी पर भी काशी में 3 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।

मंदिर प्रशासन द्वारा पांच मार्गो से बाबा विश्वनाथ का दर्शन कराया जा रहा है। मंदिर के तीन गेट से 2 लाइन के माध्यम से दर्शन कराया जा रहा है।

वही सुबह और शाम काशी वासियों को स्पर्श दर्शन की व्यवस्था है। मंदिर पहुंचने वाले भक्तों का स्वागत मंदिर प्रशासन द्वारा पुष्प वर्षा और रेड कारपेट बिछाकर किया जा रहा है।

मैदागिन से गोदौलिया नो व्हीकल जोन,वृद्ध-दिव्यांगों को निःशुल्क ई-रिक्शा

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में नागपंचमी को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी। विश्वनाथ धाम के प्रमुख मार्गों पर रविवार रात से यातायात प्रतिबंध और डाइवर्जन लागू कर दिया गया।

श्री काशी विश्वनाथ न्यास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि गोदौलिया से मैदागिन नो व्हीकल जोन रहेगा।

मंदिर प्रशासन द्वारा गोदौलिया से गेट नंबर-4 तथा मैदागिन से गेट नंबर-4 तक धाम में दर्शन के लिए आने वाले,वृद्ध दिव्यांगजन,अशक्त दर्शनार्थियों हेतु ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा।

श्रावण में श्रद्धालुओ के लिए मंदिर में सुविधा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बहुभाषी कर्मियों के साथ खोया पाया केंद्र संचालित हो रहा है। धाम में चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी के साथ एम्बुलेंस की भी व्यवस्था है, जिससे आकस्मिक आवश्यकता पड़ने पर समय से उचित चिकित्सा मुहैया की जा सके।

बारिश, धूप व गर्मी से बचाव के लिए अतिरिक्त शेड,जर्मन हैंगर लगे हैं। संपूर्ण धाम मे गुड़ के साथ शीतल शुद्ध पेयजल उपलब्ध है। श्रद्धालुओं को पानी के साथ ओआरएस भी दिया जा रहा है। भक्तों की सुविधा के लिए कई स्थानों पर एलईडी टीवी लगाकर गर्भगृह के दर्शन पूजन का सजीव प्रसारण किया जा रहा है।

महिला कांवड़ियों की सुविधाओं और सुरक्षा पर विशेष नजर

शिव के दरबार में शक्ति स्वरूपा महिला कांवडिय़ा भी बड़ी संख्या में पहुंच रही है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया सभी कांवड़ मार्ग पर महिला पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही बड़ी तादाद में महिला पुलिस कॉन्स्टेबल की तैनाती की गई है।

सभी थानों, स्थाई और अस्थाई पुलिस चौकियों पर अतिरिक्त महिला पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर समेत घाटों पर महिला पुलिस तैनात है।

पुलिस कर्मियों को सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण दिया गया है,जिससे वे सभी श्रद्धालुओं से सम्मान और शिष्टाचार से पेश आएं। जरूरत पड़ने पर उनकी सभी प्रकार की मदद करें।

महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा नारी सशक्तिकरण हेतु विभिन्न पहलुओं पर महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *