अवध बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना शुरू: अध्यक्ष और महासचिव का रिजल्ट सबसे पहले, 22 पदों पर 135 प्रत्याशी मैदान में 

0
whatsapp-video-2025-07-29-at-120802-31753775803-1_1753852280-e1753857529130-500x330
हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के अधीन अवध बार एसोसिएशन के 22 पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज (बुधवार) सुबह 9:30 बजे से शुरू हो गई है। पहले अध्यक्ष और महासचिव का नतीजा आएगा।

मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए मतदान में कुल 4415 पंजीकृत अधिवक्ता मतदाताओं में से 4071 ने वोट डाले थे। अब सबकी निगाहें गिनती के नतीजों पर टिकी हैं। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एचजेएस परिहार ने बताया कि कुल 135 प्रत्याशी अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित 22 पदों के लिए चुनावी मैदान में हैं।

मतगणना हाईकोर्ट परिसर में पारदर्शिता और सुरक्षा के बीच की जा रही है। परिणाम आने के बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारी एसोसिएशन का कार्यभार संभालेंगे।

135 प्रत्याशी मैदान में, अध्यक्ष पद पर 5 उम्मीदवार

चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एचजेएस परिहार ने बताया कि इस बार चुनाव में 22 पदों के लिए 135 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से अध्यक्ष पद पर पांच और महासचिव पद पर नौ प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है।

पांच सदस्यीय कमेटी ने करा रही है चुनाव

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में वरिष्ठ अधिवक्ता एचजेएस परिहार, एससी कशिश, डॉ. दीप्ति त्रिपाठी, शरद पाठक और अमित जायसवाल को शामिल किया गया है। यह टीम पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रही है।

अध्यक्ष (PRESIDENT)

हरि बक्स सिंह (एच. बी. सिंह) इंद्र पाल सिंह (आई. पी. सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता) ज्योति सिका (मेहरोत्रा) श्रीचन्द्र मिश्रा सुभाष चंद्र मिश्रा (पं. एस. चंद्र)

वरिष्ठ उपाध्यक्ष (SENIOR VICE PRESIDENT)

अशोक कुमार साहू बजहुल कमर सिद्दीकी (वाजी) दिलीप कुमार पांडेय (दिलीप पांडेय) दिलीप कुमार पांडेय (गांव सभा) जय बिंद सिंह राठौर (जेबीएस राठौर) कीर्ति श्रीवास्तव राकेश कुमार तिवारी राम प्रताप यादव शैलेन्द्र प्रसाद शर्मा (डॉ. शैलेन्द्र शर्मा अटल)

मध्यम उपाध्यक्ष (MIDDLE VICE PRESIDENT)

अजय प्रताप सिंह चौहान आलोक कुमार श्रीवास्तव आलोक सिंह चौहान अनुराधा सिंह अरविंद कुमार शुक्ला हरिकांत हरिओम पांडेय कर्मवीर यादव ममता सिंह पवन कुमार सिंह राहुल कुमार सिंह राजेश कुमार (आरके कश्यप) रामेन्द्र कुमार मिश्र विकास वर्मा विनीत कुमार पांडेय

कनिष्ठ उपाध्यक्ष (JUNIOR VICE PRESIDENT)

अश्वनी कुमार सिंह अवनीत सिंह नरेंद्र कुमार रावत राघवेंद्र पांडेय रवि मिश्रा (आरएम मिश्रा)

महासचिव (GENERAL SECRETARY)

आलोक कुमार (आलोक मिश्र) अंबिका प्रसाद मिश्र आनंद कुमार त्रिपाठी अनिल कुमार मिश्र बलकेश्वर श्रीवास्तव दिलीप कुमार मिश्र ललित किशोर तिवारी (ललित तिवारी) ललित नारायण मिश्र ओमप्रकाश तिवारी (ओपी तिवारी) राजेश कुमार सिंह

संयुक्त सचिव (JOINT SECRETARY)

अजय शुक्ला आलोक कुमार वर्मा अमन कुमार धनुक (लोहा सिंह) अमरदीप मिश्र अमित कुमार गुप्ता अंगद प्रसाद शुक्ला आशीष कुमार वर्मा आशुतोष सिंह अतुल चंद्र द्विवेदी देव मणि मिश्र धर्मेंद्र कुमार मिश्र दिनेश कुमार सिंह गौरव श्रीवास्तव कादंबिनी लाल (शैलेश) कृष्ण दत्त त्रिपाठी (आचार्य) मनीष कुमार मिश्र मोनू सिंह यादव प्रशांत कुमार सिंह प्रवेश कुमार तिवारी राजेश कुमार सिंह रजनीश ओझा रामबरन सिंह (रैकवार) शिल्पी राय शिव कुमार यादव तौकीर आलम विजय बहादुर यादव विनय कुमार त्रिपाठी (विनय त्रिपाठी) विनीत कुमार (चौरसिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *