उत्तर प्रदेशराज्य
सुप्रीम कोर्ट ने कहा – न्यायपालिका का दायित्व है कि वह जनता को सच्चाई याद दिलाने का साहस रखे।

दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को लेकर मचे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि न्यायपालिका की जिम्मेदारी है कि वह लोगों को उन सच्चाइयों की याद दिलाने का साहस और शक्ति रखे, जिन्हें वे सुनना पसंद नहीं करते। यह टिप्पणी 11 अगस्त के आदेश में की गई, जिसकी प्रति 13 अगस्त को उपलब्ध कराई गई।




