उत्तर प्रदेशराज्य

बरेली में 19 अगस्त की गंगा महारानी शोभायात्रा और उर्स-ए-आला हजरत के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी शुरू।

जिलाधिकारी ने कहा कि ये आयोजन बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक हैं। उन्होंने शोभायात्रा मार्ग पर विद्युत, डिश और इंटरनेट के तार ऊंचा करने के निर्देश दिए और बिहारीपुर ढाल से अनावश्यक टेलीफोन खंभे हटाने का आदेश भी जारी किया। मुख्य मार्गों पर धंसे सीवर चैंबर को तत्काल ठीक करने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी पर्व और त्योहार आपसी सम्मान और भाईचारे के साथ मनाने की भी अपील की।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दोनों आयोजनों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयोजकों ने वालंटियर्स की सूची और मोबाइल नंबर प्रशासन को सौंपे हैं, साथ ही पहचान के लिए उन्हें विशेष टी-शर्ट दी जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक और शोभायात्रा के आयोजक भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button