
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश और गृह मंत्रालय के सहयोग से यूएई से भगोड़े जगदीश पुनेठा को वापस लाया है। पुनेथा पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप हैं, जिसके चलते रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था। उत्तराखंड पुलिस की टीम उसे भारत वापस ले आई। इंटरपोल के रेड नोटिस वांछित व्यक्तियों को ढूंढने में सहायक होते हैं। हाल के वर्षों में 150 से अधिक अपराधियों को भारत वापस लाया गया है।
HighLights
- भगोड़ा जगदीश पुनेठा यूएई से गिरफ्तार
- इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस पर कार्रवाई
- सीबीआई और उत्तराखंड पुलिस का संयुक्त अभियान
इस साल की शुरुआत में पुनेठा पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। उसपर पिथौरागढ़ पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का आरोप हैं। मामला दर्ज होने के बाद, वह भारत से भागकर यूएई चला गया था, जहां वो पिछले चार सालों से रह रहा था।




