राष्ट्रीय

CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित, देवेश प्रसाद बाने साहू पहले स्थान पर

क्या है समेकित मेरिट लिस्ट?

CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा-2024 की जो सूची जारी की है वह केवल मेरिट क्रम (Ranking) पर आधारित है। इसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों के कुल अंक शामिल हैं, परंतु यह अंतिम नियुक्ति सूची नहीं मानी जाएगी।

ऑल इंडिया टॉपर बने देवेश

643 अभ्यर्थियों में देवेश प्रसाद साहू ने 773.5 अंकों के साथ टॉप रैंक पर कब्जा जमाया। उनसे पीछे स्वप्निल वर्मा (769.5) और यशवंत देवांगन (769) मामूली अंतर से पीछे रहे।

चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण

अब मेरिट क्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को उनकी पसंद (Preference) और उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर विभिन्न सेवाओं में आबंटन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त, वन एवं अन्य 17 कैडर शामिल होंगे।

आयोग का महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण

आयोग ने स्पष्ट कहा कि अभ्यर्थी इस मेरिट सूची को नियुक्ति सूची समझकर भ्रमित न हों। यह केवल अंकों के आधार पर जारी की गई प्राथमिक सूची है, जिसका उपयोग आगे की पोस्टिंग प्रक्रिया में किया जाएगा।

वेबसाइट पर उपलब्ध लिस्ट

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट   www.psc.cg.gov.in पर पूरी समेकित मेरिट सूची देख सकते हैं और अपने अंक तथा क्रम (Rank) की पुष्टि कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button