दिल्ली में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू, वाहनों पर सख़्त पाबंदी

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण GRAP-3 लागू कर दिया गया है। इसके तहत कई सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं, जिनमें कुछ वाहनों के चलने पर रोक भी शामिल ..
HighLights
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू
- GRAP-3 के तहत कई पाबंदियां लगाई गईं
- कुछ वाहनों के चलने पर लगी रोक
राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 10 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआइ 401 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सेंट्रल एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की उप-समिति ने आपात बैठक की और तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेप के स्टेज-3 की पाबंदियां लागू करने का फैसला लिया।
ग्रेप-3 के तहत निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अलावा बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों के संचालन पर भी पूरी रोक रहेगी। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
प्रमुख स्टेशनों का ताजा AQI
| स्थान | बोर्ड | AQI | प्रमुख प्रदूषक | श्रेणी |
|---|---|---|---|---|
| आनंद विहार, दिल्ली | CPCB | 435 | PM2.5 | गंभीर (Severe) |
| ITO, दिल्ली | CPCB | 420 | – | गंभीर (Severe) |
| रोहिणी, दिल्ली | CPCB | 434 | PM2.5 | गंभीर (Severe) |
| IGI एयरपोर्ट (T3), दिल्ली | CPCB | 312 | – | बहुत खराब (Very Poor) |
| सेक्टर-125, नोएडा | CPCB | 448 | PM2.5 | गंभीर (Severe) |
| इंदिरापुरम, गाजियाबाद | CPCB | 418 | PM2.5 | गंभीर (Severe) |
| सेक्टर-11, फरीदाबाद | CPCB | 350 | PM2.5 | बहुत खराब (Very Poor) |
| सेक्टर-51, गुरुग्राम | CPCB | 318 | PM2.5 | बहुत खराब (Very Poor) |
उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बेहद गंभीर हो गया है। आज सुबह कई इलाकों में वायदा गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो “गंभीर” (Severe) श्रेणी में आता है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को घर से बाहर निकलने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।



