अंतर्राष्ट्रीय

बीच हवा में दो हिस्सों में बंट गया रूसी सैन्य विमान, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

रूस के इवानोवो इलाके में एक एएन-22 सैन्य परिवहन विमान उड़ान के दौरान दो टुकड़ों में बंट गया और जमीन पर ध्वस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी क्रू सदस्यों की मौत हो गई। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दुर्घटना की पुष्टि की और जांच शुरू कर दी है। जांच समिति ने आपराधिक केस दर्ज कर लिया है।

Hero Image
 

HighLights

  1. रूसी सैन्य विमान हवा में दो हिस्सों में बंटा
  2. विमान इवानोवो इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ
  3. विमान में सवार सभी क्रू सदस्यों की मौत

 रूस के इवानोवो इलाके में एक एएन-22 सैन्य परिवहन विमान उड़ान के दौरान बीच हवा में दो टुकड़ों में बंट गया। यह विमान तेजी से नीचे गिरता चला गया और जमीन पर आकर ध्वस्त हो गया। 9 दिसंबर को रिकॉर्ड हुए इस हादसे फुटेज में इस भयानक पल को साफ देखा जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान एक परीक्षण उड़ान पर था। हादसे में विमान में सवार सभी क्रू सदस्यों की मौत हो गई। यह घटना इतनी तेजी से हुई कि बचाव की कोई गुंजाइश नहीं बची है।

जांच में क्या आया सामने?

रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस हादसे की पुष्टि की और बताया कि विमान एक निर्जन इलाके में गिरा है। इससे किसी आम नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।

हालांकि, रूस की जांच समिति ने इस मामले में एक आपराधिक केस दर्ज कर लिया है। यह केस उड़ान की तैयारी के नियमों के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है। समिति के अधिकारी इस बात की तहकीकात कर रहे हैं कि क्या कोई लापरवाही या गलती हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button