लड़की ने की लव मैरिज, नाराज परिवार वालों ने लड़के के भाई की काट दी नाक; राजस्थान में हैरान करने वाला मामला

राजस्थान के बाड़मेर में लव मैरिज से नाराज लड़की वालों ने लड़के के भाई पर हमला कर उसकी नाक काट दी। जवाब में लड़के वालों ने लड़की के चाचा का पैर काट दिया। मामला गुड़ामालानी थाना क्षेत्र का है। घायल धर्म सिंह को जोधपुर रेफर किया गया है। दोनों परिवारों के आरोपी फरार हैं, पुलिस तलाश कर रही है।
राजस्थान के बाड़मेर में लव मैरिज से नाराज लड़की वालों ने लड़के के बड़े भाई पर हमला कर उसकी धारदार हथियार से नाक काट दी, इसके बाद घटना के जवाब में लड़के वालों ने भी लड़की के घर पहुंच चाचा का पैर काट दिया।
मामला राजस्थान के बाड़मेर के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र का है। हमले में घायल हुए लड़की के चाचा धर्म सिंह को उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। हमला करने के बाद दोनों परिवारों के आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
दोनों पक्षों ने मामला कराया दर्ज
पुलिस के अनुसार लव मैरिज करने वाला श्रवण सिंह पत्नी के साथ गुजरात में रहता है। दोनों पक्षों की ओर से मामले में क्रास केस दर्ज करवाए गए हैं। जानकारी के अनुसार बाड़मेर निवासी श्रवण सिंह ने ढाई साल पहले पड़ोस में रहने वाली लड़की से लव मैरिज की थी।
इसके बाद दोनों परिवारों में विवाद हो गया था। नाराज लड़की के घर वाले लव मैरिज का बदला लेने की फिराक में थे। मौका पाकर बुधवार शाम को श्रवण के बड़े भाई उक सिंह की खेत से लौटने के दौरान पड़ोसी धर्म सिंहऔर उसके साथियों ने हमला कर नाक काट दी।
मारपीट के दौरान काटे पैर
घायल अवस्था में घर पहुंचने पर घटना की जानकारी श्रवण के स्वजन को मिली तो वे लड़की के घर पहुंचे और चाचा धर्म सिंह पर हमला कर दिया। यहां मारपीट के दौरान धर्म सिंह के पैर काट दिए और फरार हो गए। नाक काटेजाने के बाद उक सिंह को उपचार के लिए सांचौर ले जाया गया। वहीं, लड़की के चाचा धर्म सिंह को इलाज के लिए जोधपुर ले जाया गया है।




