नई दिल्ली

गुरुग्राम में छाया घना कोहरा, जनजीवन अस्त-व्यस्त; तीन दिन का आरेंज अलर्ट जारी

गुरुग्राम में घने कोहरे का असर दिख रहा है। दृश्यता 50 मीटर से भी कम होने के कारण मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है, न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को फोग लाइट जलाकर चलना पड़ा और वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

 गुरुग्राम में लगातार घने कोहरे का असर जनजीवन पर नजर आने लगा है। शुक्रवार सुबह शहर के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए अगले तीन दिनों तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे के साथ तापमान में आई गिरावट से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है।

रात के तापमान के साथ-साथ दिन का तापमान भी लुढ़क गया है। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, वहीं बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 17.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान रहा। इसके चलते बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।

घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को फोग लाइट जलाकर चलना पड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सुबह के समय इन मार्गों पर वाहनों की संख्या भी सामान्य से कम नजर आई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button