अन्य

अभिषेक मल्हान संग सगाई की खबरों के बीच मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं Jiya Shankar, कौन हैं उनके ब्वॉयफ्रेंड?

जिया शंकर के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर मीडिया में चर्चा है। पहले अभिषेक मल्हान से सगाई की अफवाहें थीं, जिसे जिया ने खारिज कर दिया। अब जिया ने एक मिस्ट्री मैन के साथ हाथ पकड़े हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो/वीडियो शेयर किया है, जिससे नई अटकलें शुरू हो गई हैं।

News Article Hero Image

 मीडिया में काफी समय से जिया शंकर के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा थी। पहले ये कहा जा रहा था कि जिया ने फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान से सगाई कर ली है। हालांकि जिया ने अपने बयान से इन सभी अफवाह को लगाम दिया।

अब जिया ने एक नई फोटो के साथ फैंस के मन में फिर से उत्सुकता पैदा कर दी है। जिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन का हाथ पकड़े हुए आगे चलती हुई नजर आ रही हैं। अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि अगर जिया ने अभिषेक मल्हान के साथ इंगेजमेंट नहीं की है तो फिर स्टोरी में दिखने वाला इंसान कौन है?

जिया शंकर का ब्वॉयफ्रेंड कौन है?

बिग बॉस ओटीटी 2 फेम जिया ने हाल ही में अपने ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ सड़कों पर चलते हुए एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वो हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में ‘दिल तू जान तू’ गाना शेयर किया है और साथ में एक लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया है। हालांकि, उन्होंने वीडियो में दिख रहे उस शख्स का चेहरा नहीं दिखाया है।

बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट के अनुसार, जिया का नाम करण धनक के साथ जोड़ा जा रहा है। खबरों के मुताबिक, करण अमेरिका में हुक्का पार्लर चलाते हैं। साथ ही, वे वेप और कैनबिस कारोबार से जुड़े कानूनी मामलों में भी शामिल हैं। हालांकि, जिया ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।

इससे पहले टेली खजाना ने अपने पेज पर ऑफिशियल किया था कि अभिषेक मल्हान और जिया शंकर ने सगाई कर ली है। हालांकि इस खबर के बाद दोनों जिया और अभिषेक ने इसका खंडन किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button