अन्य

Video: हिमाचल में भारी बर्फबारी के बीच IAF ने लकवाग्रस्त महिला की बचाई जान, चीता हेलीकॉप्टर से चलाया रेस्क्यू अभियान

IAF Rescue Operation: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बीच भारतीय वायु सेना (IAF) ने एक 85 वर्षीय लकवाग्रस्त महिला को बचाया। ढंडेरवारी गांव से चीता हेलीकॉप्टर द्वारा 9000 फीट की ऊंचाई पर चलाए गए इस आपातकालीन अभियान में महिला को चंडीगढ़ के अस्पताल पहुंचाया गया। खराब विजिबिलिटी और बंद सड़कों के बावजूद, IAF ने सफलतापूर्वक यह मिशन पूरा किया।

HighLights

  1. IAF ने हिमाचल में 85 वर्षीय महिला को बचाया
  2. चीता हेलीकॉप्टर से 9000 फीट पर आपातकालीन रेस्क्यू
  3. भारी बर्फबारी और कम विजिबिलिटी में सफल अभियान

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर मौसम अचानक बदल गया है। हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। इसी बीच एक बीमार महिला को बचाने के लिए भारतीय वायु सेना (IAF) ने आपातकालीन अभियान चलाया और उसे हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ लाया गया।

ये मामला हिमाचल प्रदेश के गांव ढंडेरवारी का है। 85 वर्षीय लकवाग्रस्त महिला को वायु सेना के चीता हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करके चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया।

9000 फीट की ऊंचाई पर चलाया ऑपरेशन

ये रेस्क्यू ऑपरेशन समुद्र तल से 9000 फीट की ऊंचाई पर चलाया गया था। इस दौरान भारी बर्फबारी के कारण विजिबिलटी काफी कम थी। IAF ने इस अभियान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है।

IAF ने शेयर किया वीडियो

IAF ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हिमाचल प्रदेश के ढंडेरवारी (समुद्र तल से 9000 फीट की ऊंचाई) में IAF के चीता हेलीकॉप्टर ने 85 वर्षीय लकवाग्रस्त महिला के लिए आपातकालीन मेडिकल अभियान चलाया था। महिला को हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ पहुंचाया गया।”

IAF के अनुसार,

बर्फबारी के कारण सारी सड़कें बंद हो गई थीं। कम विजिबिलटी और बर्फबारी के बीच जान बचाने का मिशन कामयाब रहा। समय से इलाज मिलने के कारण महिला की हालत में काफी सुधार देखने को मिला है।

हिमाचल में बर्फीले तूफान का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश में काफी बर्फ गिर रही है। खासकर शिलारू और कोठी में 5 सेंटीमीटर तक की बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में कई जगहों पर बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button