अन्य

जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड में बीती रात एक पति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,

जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड में बीती रात एक पति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक की टीम मौके पर आ पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि बैलाबाजार दंतेश्वरी वार्ड निवासी तारासिंह 75 वर्ष का अपनी पत्नी विजय कौर 70 वर्ष का बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बहसबाजी हुई। जिसके बाद दोनों रात को सोने चले गए, जहां रात 2 बजे के लगभग दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ, गुस्साए तारासिंह ने घर में रखे हुए नारियल काटने वाले ओजार से पत्नी के ऊपर हमला करना कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी सुबह बेटे ने आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button