राष्ट्रीय

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने जयपुर के फॉरेन पोस्ट ऑफिस में आए इंटरनेशनल पार्सल में ड्रग पकड़ी है।

Banswara News: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने जयपुर के फॉरेन पोस्ट ऑफिस में आए इंटरनेशनल पार्सल में ड्रग पकड़ी है। आरंभिक जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने बांसवाड़ा की रातीतलाई काॅलोनी से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (एनसीबी) ने जयपुर के फॉरेन पोस्ट ऑफिस में फ्रांस से आए इंटरनेशनल पार्सल में 0.480 ग्राम एलएडी (लाइसर्जिक एसिड डाइएथाइलामाइड) और 4.110 ग्राम मेथोंक्वालोन ड्रग जब्त की है। आरंभिक जांच के बाद ब्यूरो की टीम रात को बांसवाड़ा पहुंची और रातीतलाई कॉलोनी से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।

‘सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई’
उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा, नरेश बुंदेल ने बताया कि इंटरनेशनल पार्सल में ड्रग आने की सूचना मिली थी। इस पर कस्टम की टीम ने फॉरेन पोस्ट ऑफिस में पार्सल को जब्त कर तलाशी ली, जिसमें एलएडी के 20 ब्लॉट वाला एक पैकेट और मेथोंक्वालोन का एक पैकेट मिला।

आरंभिक जांच में बांसवाड़ा से जुड़े तार
जांच में पता चला कि यह ड्रग बांसवाड़ा जिले में डिलीवर होना था। जयपुर से एनसीबी की टीम शुक्रवार देर रात बांसवाड़ा पहुंची और रातीतलाई कॉलोनी से संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर अलसुबह जयपुर ले गई। बताया गया कि युवक पहले भी विदेश से पार्सल मंगवा चुका था। एनसीबी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित नशे का सामान जब्त कर लिया है।

एलएडी क्या है?
लाइसर्जिक एसिड डाइएथाइलामाइड (एलएडी) एक साइकेडेलिक ड्रग है। यह इंद्रियों पर असर डाल सकती है। इसके सेवन से व्यक्ति की सोच, समय और भावनाओं का अहसास बदल सकता है। एलएडी स्ट्रिप जैसी होती है और जीभ पर रखकर खून में मिलती है, जिससे नशा होता है। भारत में यह प्रतिबंधित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button