राष्ट्रीय

‘कुछ भी सीधा नहीं होता, लचीले बनो और धैर्य रखो’, राहुल गांधी का Gen Z को संदेश

राहुल गांधी ने जेन जी को जीवन में लचीला और धैर्यवान रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया, क्योंकि कुछ भी सीधा नहीं होता। उन्होंने यूएई के एनआरआई छात्रों के साथ अपनी हालिया बातचीत का वीडियो साझा किया। इस संवाद में पहचान, उद्देश्य, करियर-जुनून संतुलन, चिंता और पूर्वाग्रहों जैसे युवाओं के अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

HighLights

  1. राहुल गांधी ने जेन जी को लचीलापन और धैर्य रखने की सलाह दी।
  2. यूएई के एनआरआई छात्रों से बातचीत का वीडियो साझा किया।
  3. पहचान, करियर-जुनून संतुलन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को जेन जी को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जीवन में कुछ भी सीधा नहीं होता। इसलिए लचीले बनो और धैर्य रखो। उन्होंने यूट्यूब पर यूएई के एनआरआइ छात्रों के साथ हालिया बातचीत का वीडियो साझा करते हुए यह संदेश दिया।

राहुल गांधी ने लिखा- सच्चे सवाल। ईमानदार जवाब। बिना किसी लाग-लपेट के। यूएई के युवा एनआरआइ छात्रों के साथ बातचीत के दौरान हमने पहचान, उद्देश्य और आज के युवाओं के सामने आने वाले दबावों पर चर्चा की।

इस दौरान जेन जी के कुछ सबसे अहम मुद्दों पर बात की गई, जैसे कि पेशे और जुनून के बीच संतुलन बनाना, सोचने, व्यक्त करने और खोज करने की स्वतंत्रता, चिंता से निपटना और पूर्वाग्रहों पर काबू पाना। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button