NZ vs SL Live Score Update: न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच आज अहम मैच, बारिश डाल सकती है खलल

टी-20 विश्व कप 2026 के 46वें मुकाबले में आज न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से होगा। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
टी-20 विश्व कप 2026 के 46वें मुकाबले में आज न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से होगा। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए आज का मैच काफी अहम है। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी तो हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो सकता है।
सुपर-8 में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला था। आज अगर न्यूजीलैंड जीतती है तो कीवी टीम के 3 अंक हो जाएंगे। दूसरी ओर श्रीलंका अपने पहले मैच में इंग्लैंड से हार चुकी है। ऐसे में आज सहमेजबान श्रीलंका की नजर 2 अंको पर होगी।
NZ vs SL Live: न्यूजीलैंड की टीम
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, कोल मैककॉन्ची।
NZ vs SL Live: श्रीलंका टीम
पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, डुनिथ वेललागे, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश तीक्षाना, दिलशान मदुशंका, जेनिथ लियानागे, प्रमोद मदुशन, चरिथ असलांका, कुसल परेरा।
NZ vs SL Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 में आज न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आप इस लाइव ब्लॉग में पढ़ सकते हैं।




