खेल

IND vs ZIM LIVE Updates: सेमीफाइनल की उम्मीदें दांव पर, संजू सैमसन पर टिकी नजरें

Catch India vs Zimbabwe Live Score: चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच ICC मेंस T20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले का मंच तैयार है। 26 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे टॉस होगा और मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Zimbabwe Live Updates: एक खराब दिन और बोरिया बिस्तर पैक वाली स्थिति… आज यानी 26 फरवरी 2026 को भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मैच खेला जाना है। चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होनी है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए आज चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा और इसके बाद कोलकाता में खतरनाक वेस्टइंडीज को भी परास्त करना होगा।

यही नहीं उसे बाकी मैचों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी। दक्षिण अफ्रीका से 76 रन से मिली हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.80 हो गया है। अगर आज दोपहर वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के मैच में विंडीज ने अफ्रीकी टीम को हरा दिया तो भारत के रास्ते और मुश्किल हो जाएंगे। तब जिम्बाब्वे से अगले मैच में साउथ अफ्रीका को हराने की उम्मीद करनी होगी।

IND vs ZIM T20 World Cup 2026: दोनों टीमें-

भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

जिम्‍बाब्‍वे टीम- सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड एनगारवा।

26 Feb 202610:09:27 AM

IND vs ZIM Live: बदलाव की तैयारी

भारत बनाम जिम्बाब्वे सुपर-8 मैच से एक दिन पहले बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक की प्रेस कांफ्रेंस के बाद ये तो समझ आ गया कि भारतीय टीम अगले मैच में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करेगी। इस मैच में संजू सैमसन, ईशान किशन या अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं जिससे दो बाएं हाथ के बल्लेबाज की जगह भारत के पास बाएं-दाएं का संयोजन हो जाएगा।

हालांकि दाएं हाथ के बल्लबाज संजू भी अच्छी फार्म में नहीं हैं लेकिन उनके आने से ऊपरी क्रम में एक दाएं हाथ का बल्लेबाज हो जाएगा जिससे विपक्षी टीम को रणनीति बनाने में कुछ मेहनत करनी होगी।

अभिषेक या ईशान में एक ओपनिंग में उतरेगा, दूसरा तीसरे नंबर पर उतरेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर उतरेंगे। बीमार पिता को देखने ग्रेटर नोएडा गए रिंकू सिंह ने दो दिन अभ्यास नहीं किया। ऐसे में अगर वह बाहर रहते हैं तो तिलक वर्मा को पांचवें नंबर पर उतारा जा सकता है। वह मुंबई इंडियंस के लिए इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। हालांकि मैच की परिस्थिति के हिसाब से हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे में से भी कोई पांचवें नंबर पर उतर सकता है। एकादश में वाशिंगटन सुंदर की जगह उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी तय नजर आ रही है।

26 Feb 202610:06:31 AM

IND vs ZIM LIVE Updates: कैसा खेलेगी चेपॉक की पिच?

चेपॉक की पिच पूरी तरह से सफेद नजर आ रही है। इस पर बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। रात को ओस भी अच्छी खासी गिर रही है। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा।

26 Feb 202610:05:12 AM

IND vs ZIM LIVE Latest Updates: दोनों टीमें इस प्रकार

भारत : सूर्य कुमार यादव (कप्तान), इशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर व अर्शदीप सिंह।

जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुर्रन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, मारुमनी, मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, व रिचर्ड एनगारवा।

26 Feb 20269:11:32 AM

IND vs ZIM LIVE Update: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज सुपर-8 मैच

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 मैच आज चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाना है। साउथ अफ्रीका से अपने पहले सुपर-8 मैच में 76 रन से मिली हार के बाद भारतीय टीम को आज का मैच जीतना बेहद जरूरी होगा। टीम का नेट रन रेट -3.80 है। ऐसे में आज का मैच करो या मरो मैच से कम नहीं होगा। वहीं, अगर दोपहर में होने वाले मैच में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया तो भारत के रास्ते और मुश्किल हो जाएंगे। तब हमें जिंबाब्वे से अगले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराने की उम्मीद करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button