सम्पादकीय

जमीन नीलामी के नाम पर 57.40 लाख की ठगी, फाइनेंस कंपनी और निजी फर्म के खिलाफ केस दर्ज

कटोरा तालाब निवासी दो भाइयों की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों और एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजधानी रायपुर में जमीन की नीलामी के नाम पर 57 लाख 40 हजार 900 रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कटोरा तालाब निवासी दो भाइयों की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों और एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थी अभिषेक बजाज (29) और दीपेश बजाज (32) ने पुलिस को बताया कि शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड स्थित एक भूमि Poonawalla Housing Finance (वर्तमान में Grihum Housing Finance Limited) में बंधक थी। आरोप है कि मार्च 2022 में Nexan Solution Private Limited के अधिकारी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने उनसे संपर्क कर उक्त संपत्ति को नीलामी/समझौते के जरिए कम कीमत पर दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों तुषार, इकबाल और बुधराम से ‘सेटिंग’ होने का दावा भी किया।
रजिस्ट्री हुई, कब्जा नहीं मिला
शिकायतकर्ताओं के अनुसार 18 मई 2022 को पंजीयन कार्यालय रायपुर में जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और 57.40 लाख रुपये ले लिए गए। हालांकि भुगतान और रजिस्ट्री के बाद भी उन्हें अब तक जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं दिया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button