सम्पादकीय
पिंक स्मार्ट कार्ड से महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा, इसे बनवाने के लिए किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी?


ये पहल स्मार्ट और कैशलेस ट्रैवल सिस्टम को बढ़ावा देने के साथ-साथ सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। सरकार का कहना है कि यह कार्ड महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा और डिजिटल पेमेंट की एकीकृत व्यवस्था उपलब्ध कराएगा।

पिंक NCMC (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) एक स्मार्ट कार्ड है, जिसे खास तौर पर दिल्ली की महिला निवासियों के लिए जारी किया जा रहा है। इस कार्ड के माध्यम से महिलाएं DTC बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। कार्ड पूरी तरह डिजिटल सिस्टम से जुड़ा है और ETM मशीन पर टैप करके यात्रा की जा सकती है।

यह सुविधा दिल्ली की उन महिला निवासियों के लिए है जो निर्धारित आयु सीमा को पूरा करती हैं। कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अनिवार्य है। प्रति महिला केवल एक कार्ड जारी किया जाएगा। अधिकारियों ने साफ किया है कि कार्ड का दुरुपयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी।

पिंक NCMC कार्ड जारी करने के लिए विशेष कार्ड इश्यू सेंटर बनाए गए हैं। इच्छुक महिलाएं आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद कार्ड जारी किया जाएगा, जिसे बस में यात्रा के दौरान मशीन पर टैप करना होगा।

कार्ड जारी करने के केंद्र रोजाना सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुले रहेंगे। यह सुविधा सप्ताह के सभी दिनों में उपलब्ध रहेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।