खेल

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल मैच में 7 रन से मात दी

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फाइनल में पहुंचने के बाद जताई खुशी

Suryakumar Yadav Statement: संजू सैमसन की 89 रन की पारी के बाद भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में पहुंचने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए।

आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से मात दी और इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना न्यूजीलैंड से खिताब के लिए 8 मार्च को होगा। मैच में इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन उनके पक्ष में ये फैसला नहीं गया। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 253 रन का स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड की टीम की बैटिंग अच्छी रही, लेकिन अंत में फिनिशिंग लाइन के पार नहीं जा सकी।

इंग्लिश टीम के लिए इस रन चेज में जैकब बेथेल ने सबसे ज्यादा 105 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने में काफी नहीं हो सकी और भारत ने 7 रन से इंग्लैंड को रौंदकर फाइनल में जगह बनाई। इस तरह भारतीय टीम लगातार दूसरे एडिशन में टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा। वहीं, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया ने फाइनल में एंट्री की। मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्या काफी खुश नजर आए।

कप्तान Suryakumar Yadav ने फाइनल में पहुंचने के बाद क्या कहा?

दरअसल, मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि हमने मैच को जीत लिया है और अब हम अहमदाबाद फाइनल खेलने जाने वाले हैं। सूर्या ने कहा कि आज की पिच बैटिंग के लिए शानदार थी, लेकिन बुमराह, अर्शदीप और अक्षर ने काफी बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने ये भी कहा कि अक्षर ने जिस तरह से कैच पकड़ा है उसका पूरा श्रेय फील्डिंग कोच को जाना चाहिए।

सूर्या ने ये भी बताया कि बुमराह ने वो भी आखिरी ओवर में काफी घबराए हुए थे और उनकी सांसे तेज चल रही थीं, लेकिन अंत में जीत हासिल हुई, जिससे वो खुश हैं।

उन्होंने इस दौरान कहा,

 मैं बहुत नर्वस था। अगर उस समय किसी ने मेरे दिल की धड़कन चेक की होती, तो वह आसानी से 160-175 रही होगी। लेकिन यह खेल का हिस्सा है। यह एक शानदार सेमीफाइनल था और अब हम फाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हैं।

सूर्यकुमार यादव

शिवम दुबे को प्रमोट करने पर क्या बोले सूर्या?

भारतीय कप्तान ने कहा कि इस टीम में नंबर तीन तक सब कुछ तय है, इसलिए हम कुछ भी बदलना नहीं चाहते थे। लेकिन जब हमने देखा कि राशिद एक छोर से गेंदबाजी कर रहे हैं, तो दुबे उनके लिए एक परफेक्ट मैच-अप थे। भले ही मैंने पिछले मैच में 50 या 100 रन बनाए होते, लेकिन अगर टीम को आज उस बदलाव की जरूरत थी, तो वह सही फैसला था।

बुमराह ने आखिरी ओवर में दिखाई क्लास

इंग्लैंड की टीम को आखिरी के तीन ओवर में जीत के लिए 45 रन चाहिए थे और जैकब बेथेल क्रीज पर मौजूद थे। 18वें ओवर में बुमराह ने केवल 6 रन देकर अपनी क्लास दिखाई। इसके बाद हार्दिक पांड्या आए जिन्होंने 19वें ओवर में केवल 9 रन देकर सैम करन का विकेट लिया।

शिवम दुबे को आखिरी ओवर में 30 रन बचाने थे तो पूरा दबाव बल्लेबाजों पर था। पहली गेंद पर ही बेथेल के रन आउट हो जाने से दुबे का काम काफी आसान हो गया। आर्चर ने आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए लेकिन इसके बाद भी उनकी टीम को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा।

इस तरह बुमराह को लेकर सूर्या ने कहा,

हम सभी जानते हैं कि वह क्या करने में सक्षम हैं और उन्होंने इतने सालों में भारत के लिए क्या किया है। आज उन्होंने फिर वही किया, जिम्मेदारी उठाई और मैच को उनसे दूर ले गए। यह एक विशेष गेंदबाजी प्रदर्शन था।

सूर्यकुमार यादव

बता दें कि इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराने के बाद अब टीम इंडिया का सामना खिताब के लिए 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button