IND vs NZ LIVE Cricket Score: खिताबी मैच में भारतीय टीम प्लेइंग-11 में शायद ही करेगी बदलाव, कब होगा टॉस?

India vs New Zealand Live Cricket Score: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मिचेल सैंटनर की न्यूजीलैंड से आज भिड़ेगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला आज का मुकाबला ऐतिहासिक होगा। आंकड़ों की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप में भारत कभी भी कीवियों को हरा नहीं पाया है और उसे पिछले तीनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है।
खिताब जीतने के लिए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस हार के सिलसिले को तोड़ना होगा। फिलहाल भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और लगातार तीन जीत के साथ फाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तो हराया, लेकिन सुपर-8 के आखिरी मैच में वे इंग्लैंड से हार गए थे।
IND vs NZ Live: टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड शानदार है
टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड का भारत पर 3-0 का रिकॉर्ड है। ब्लैक कैप्स ने भारत को जोहान्सबर्ग 2007, नागपुर 2016 और दुबई 2021 में हराया। इसलिए, भारत को पुरुष टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को हराना बाकी है।
IND vs NZ Live Score: भारत का सामना करने पर क्या बोले मिचेल सैंटनर?
सेंटनर ने कहा कि जाहिर तौर पर पहली बात, इस समूह पर बहुत गर्व है।” “लड़के अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और यहां तक पहुंचने पर मुझे वास्तव में गर्व है। उन्होंने साथ ही कहा, “यह कहना उचित है कि हम फाइनल के लिए अंडरडॉग हैं, लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारा काम भारत को जितना हो सके उतना दबाव में लाने की कोशिश करना है और देखना है कि क्या होता है।”
India vs New Zealand Live: कौन होगा भारत का बड़ा हथियार?
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच से एक दिन पहले पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी की। उन्होंने मैच से एक दिन पहले कहा, “वह वही व्यक्ति हैं जिन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ कठिन परिस्थिति से भारत को जीत दिलाई थी। और निश्चित रूप से, अक्षर पटेल की कैचिंग और संजू सैमसन की बल्लेबाजी को नहीं भूलना चाहिए। लेकिन जब बेथेल और जैक जा रहे थे तो बुमराह के दो ओवर… मुझे लगता है कि वह अहम साबित होने वाले हैं।”
IND vs NZ Live: कौन प्रदर्शन करेगा और कब शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी?
वैश्विक पॉप स्टार रिकी मार्टिन टी20 विश्व कप फाइनल के क्लोजिंग सेरेमनी में प्रदर्शन करेंगे, जो भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा। संगीत आइकन सुखबीर और फाल्गुनी पाठक भी परफॉर्मेंस देंगे।
Ind vs Nz Final LIVE: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर फैंस का जोश
India vs New Zealand Live: 2023 का हिसाब बराबर करना चाहेगी भारतीय टीम
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम में आज ब्लू जर्सी पहने भारतीय फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे। यह वही स्थान है जहां लगातार जीत के बाद फाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हरा दिया था और अब 840 दिनों के बाद, आज फिर भारतीय टीम उसी स्टेडियम में फाइनल मैच खेलेगी। लेकिन इस बार वनडे नहीं, बल्कि टी20 विश्व कप है और उनका सामना न्यूजीलैंड से हो रहा है।
IND vs NZ Final: कब होगी T20 World Cup 2026 की Closing Ceremony?
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी शाम 5:30 PM पर शुरू होगी, जिसमें रिकी मार्टिन का हाई-ऑक्टेन प्रदर्शन और 2,000 ड्रॉन्स का शो होगा। टॉस 6:30 PM पर होगा, और मैच 7:00 PM पर शुरू होगा।
मैच के अधिकारी:
– ऑन-फील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड) और एलेक्स व्हार्फ (इंग्लैंड)
– थर्ड अंपायर (टीवी): अल्लाहुद्दीन पालेकर (दक्षिण अफ्रीका)
– फोर्थ अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक (दक्षिण अफ्रीका)
– मैच रेफरी: एंडी पाइक्रोफ्ट (जिम्बाब्वे)
IND vs NZ LIVE Cricket Score: आईसीसी फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच आईसीसी फाइनल में तीन बार मुकाबला हुआ है। न्यूज़ीलैंड ने 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीता था, जबकि भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जीत हासिल की थी
Ind vs Nz Live Score: ईशान किशन के बचपन के कोच ने क्या कहा?
India vs New Zealand Final Live Score: न्यूजीलैंड ने कभी नहीं जीता टी20 विश्व कप का खिताब
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अभी तक टी20 विश्व कप का एक भी खिताब नहीं जीता है। एकमात्र बार कीवी टीम सेमीफाइनल में 2021 में पहुंची थी, जहां कंगारू टीम ने उन्हें हराया था।
India vs New Zealand LIVE Cricket Score: फाइनल से पहले क्या बोले कुलदीप के बचपन के कोच?
India vs New Zealand Final Live Cricket Score: कैसा रहेगा अहमदाबाद में आज मौसम?
Accuweather ऐप के अनुसार, आज सुबह का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा और दोपहर में तापमान बढ़कर 41 तक पहुंच सकता है। जबकि शाम को ये गिरकर 29 डिग्री हो जाएगा। ऐसे में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
IND vs NZ Final Live Score: टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?
इकनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए कुल $13.5 मिलियन (यानी 120 करोड़ रुपये से ज्यादा) की प्राइज मनी की घोषणा की है, जो 2024 एडिशन की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है।
ट्रॉफी जीतने वाली टीम- 27.48 करोड़ रुपये लगभग
रनर-अप टीम- 14.65 करोड़ रुपये लगभग
सेमीफाइनल में हारने वाली टीम (साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड)- लगभग 7.24 करोड़ रुपये
सुपर-8 से हारने वाली टीम- लगभग 3.48 करोड़ रुपये
IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता खिताब तो तीन बड़े कारनामे होंगे
भारतीय टीम अगर आज न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब होती है तो तीन बड़े कारनामे होंगे। पहला भारत बैक-टू-बैक टी20 विश्व कप जीतने वाला पहला देश बनेगा। वहीं, आज तक किसी टीम ने तीन टी20 विश्व कप नहीं जीते। इसके अलावा भारतीय टीम घर पर विश्व कप का खिताब आज तक नहीं जीत पाई।
IND vs NZ Final Live: वरुण चक्रवर्ती का कटेगा पत्ता?
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम के लिए दो नंबर-1 खिलाड़ियों की फॉर्म की चिंता बनी हुई है। आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बैटर अभिषेक शर्मा और नंबर-1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म अच्छी नहीं है। हालांकि, अभिषेक को फाइनल केलिए फिर से मौका मिलने की संभावना है, लेकिन वरुण चक्रवर्ती का पत्ता कट सकता है, लेकिन कप्तान ने इसी बात को स्वीकार नहीं किया है। वरुण की जगह कुलदीप यादव को मौका मिलने की संभावना है, लेकिन ये मैच से पहले ही तय होगा।
India vs New Zealand Final LIVE: भारत-न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड- टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम/जैकब डफी, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोंची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
IND vs NZ Final Live: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 16 मैच भारतीय टीम ने जीते, जबकि कीवी टीम ने 11 मैच अपने नाम किए। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तस्वीर उलट रही है. विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं और तीनों में जीत न्यूजीलैंड को मिली है.
IND vs NZ Final Live: भारत को इतिहास रचने के लिए रहना होगा सावधान
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में इतिहास रचने से एक जीत दूर है और इस दूरी को खत्म करने के लिए पिछले कुछ मैचों में दिखी कमजोरियों को दूर करना होगा। सबसे पहला है- ओपनिंग की समस्या सुलझाना सबसे जरूरी, न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी बन सकती भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा, डेथ ओवरों के लिए सही रणनीति, भारत के लिए स्पिन खेल ने में सुधार जरूरी।
IND v NZ Live Score: अहमदाबाद में फाइनल मैच के लिए कड़ी सुरक्षा
अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जेसीपी (JCP) अहमदाबाद सिटी के अनुसार, मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है ताकि दर्शकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ICC Men’s T20 World Cup 2026 Final Live Score: धोनी पहुंचे अहमदाबाद
IND vs NZ: ICC Men’s T20 World Cup के विजेताओं की पूरी लिस्ट
2007– भारत ने साउथ अफ्रीका में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता
2009 – पाकिस्तान ने इंग्लैंड में खिताब अपने नाम किया
2010 – इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप जीता
2012 – वेस्टइंडीज ने श्रीलंका में चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया
2014 – श्रीलंका ने बांग्लादेश में खिताब जीता
2016- वेस्टइंडीज ने भारत में दूसरा टी20 विश्व कप जीता
2021-ऑस्ट्रेलिया ने ओमान और यूएई में जीता खिताब
2022- इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में खिताब जीता
2024- भारत ने जीता खिताब
Ind vs Nz Live Score: आज History Repeat, History Defeat का दिन
आज का दिन भारत-न्यूजीलैंड की टीमों के लिए बेहद खास है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है। टीम इंडिया की नजरें कीवियों को हराकर ”History Repeat, History Defeat”’ करने का मौका है। हिस्ट्री रिपीट का सीधा मतलब है कि 2024 टी20 विश्व कप की जीत को भारतीय टीम दोहराना चाहेंगी, जबकि हिस्ट्री डिफीट का मतलब है उन पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ना जो अब तक इतिहास में बने हुए हैं। टी20 विश्व में आज तक टीम इंडिया कीवियों को हराने में कामबया नहीं हो पाई है। ऐसे में उनके पास मौका है कि वो हिस्ट्री डिफीट कर कीवियों की बादशाहत को तोड़े।
India V New Zealand LIVE: कीवियों का दबदबा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास काफी पुराना है, लेकिन टीम इंडिया आज तक इस टूर्नामेंट में कीवियों को हराने में कामयाब नहीं हो पाई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पहली हार 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां टीम इंडिया 191 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही थी। हालांकि, ये अच्छा रिकॉर्ड है कि उस हार के बावजूद भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में वह ऐतिहासिक वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था।
IND v NZ Final LIVE Score: कैसा खेलेगी अहमदाबाद की पिच?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रात में ओस पड़ने के कारण यहां भी टाॉ अहम होगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। यह मैच काली और लाल मिट्टी की मिक्स पिच पर कराया जाएगा जिसमें स्पिनरों को कम मदद मिलेगी। यहां बल्लेबाजों का बोलबाला हो सकता है। भारतीय टीम 2023 में यहां की काली मिट्टी की धीमी पिच पर फंसकर हार गई थी।
IND vs NZ Final LIVE Cricket Score: फाइनल मैच की डिटेल्स
आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। इस महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। साथ ही, प्रशंसक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार ऐप पर भी देख सकते हैं।
India vs New Zealand Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज फाइनल मैच
नमस्ते और आपका स्वागत है दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड की जंग आज शाम को होने वाली है। दांव पर सब कुछ लगा है। टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बरकरार रखने के लिए भारतीय टीम इस समय जीत की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। वहीं, न्यूजीलैंड हमेशा की तरह इस बार भी ‘अंडरडॉग’ रही है। क्या ब्लैक कैप्स आखिरकार 21वीं सदी में अपना पहला व्हाइट-बॉल खिताब जीत पाएंगे?




