मनोरंजन

35 साल की महिला के निशाने पर आईं हॉलीवुड सिंगर Rihanna, घर के बाहर चलाई 10 गोलियां

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सितारों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सलमान-कपिल के बाद अब हॉलीवुड सिंगर रिहाना को एक 35 वर्षीय महिला ने निशाना बनाया और उनके घर के बाहर पर लगातार 10 बार गोलियां चलाईं।

HighLights

  1. सिंगर रिहाना पर हुई हमले की कोशिश
  2. 35 वर्षीय महिला ने 10 बार चलाई घर पर गोली
  3. 23 फरवरी को सिंगर के खिलाफ किया था नफरत भरा पोस्ट

सलमान खान से लेकर कपिल शर्मा तक, कई बॉलीवुड सितारे लगातार मिल रही धमकियों और गोलीबारी की वजह से डर के साये में जी रहे थे, लेकिन अब हॉलीवुड सितारों पर भी खतरा मंडराने लगा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो बीते दिन हॉलीवुड सिंगर रिहाना के घर के बाहर एक 35 वर्षीय महिला ने 10 बार गोलियां चलाईं, जिसके बाद रिहाना के घर पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। क्या है यह पूरा मामला, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

AR-15 राइफल से किया घर पर हमला

सिंगर रिहाना के घर के बाहर 10 बार फायरिंग करने वाली 35 वर्षीय महिला का नाम इवाना ऑर्टिज है। हालांकि, 30 मिनट के अंदर ही पुलिस ने इस महिला को अरेस्ट कर लिया। ‘पेज सिक्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने रिहाना के घर पर अटैक करने के लिए AR-15 राइफल का इस्तेमाल किया था। इस घटना के बाद सिंगर ने बेवर्ली हिल्स स्थित अपने घर के बाहर सिक्योरिटी और भी ज्यादा बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फेमस सिंगर रिहाना ने सिर्फ सिक्योरिटी ही नहीं बढ़ाई है, बल्कि अपने अपकमिंग फोटोशूट को भी आगे के लिए टाल दिया है।

‘TMZ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जब यह पूरी घटना हुई, उस वक्त रिहाना अपने घर पर ही थीं। हालांकि, उनके पार्टनर एसैप रॉकी ((ASAP Rocky) और उनके बच्चे उस वक्त घर पर थे या नहीं, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

ririgalbadd_1771635404_3837077380788245372_52046609455

कौन है रिहाना के घर पर अटैक करने वाली इवाना ऑर्टिज?

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 35 वर्षीय इवाना ऑर्टिज फ्लोरिडा की रहने वाली है। दरअसल, 23 फरवरी को इस महिला ने रिहाना पर एड्स (AIDS) संक्रमित होने का आरोप लगाया था और साथ ही उनके खिलाफ नफरत से भरा एक पोस्ट भी किया था। गोलीबारी की घटना के बाद महिला पर ‘हत्या के प्रयास’ (Attempt to murder) का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वह जेल में बंद है और ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (AP) के अनुसार, उसकी जमानत राशि 10.22 मिलियन अमेरिकी डॉलर तय की गई है।

ririgalbadd_1760807982_3746251340118049346_52046609455

आपको बता दें कि इस महिला ने न सिर्फ रिहाना, बल्कि मशहूर रैपर कार्डी बी (Cardi B) के खिलाफ भी धमकी भरे वीडियो शेयर किए थे।रिहाना से पहले अमेरिकी रैपर पॉप स्मोक, स्कॉट श्राइनर और कनाडाई रैपर ड्रेक के टोरंटो के घर के बाहर 7 मई 2024 को गोलीबारी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button