प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता की 22वीं किस्त जारी कर दी गई है। इस किस्त के माध्यम से देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता की 22वीं किस्त जारी कर दी गई है। इस किस्त के माध्यम से देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से इस राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के 24 लाख 71 हजार किसानों के खातों में लगभग 498.83 करोड़ रुपये की राशि पहुंची।
राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के परिश्रम के सम्मान का प्रतीक है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल तीन किश्तों में कुल 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के माध्यम से अब तक छत्तीसगढ़ के किसानों को 11,283 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
धान खरीदी और किसानों के लिए योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जहां प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है। साथ ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में राशि जमा की जा रही है। उन्होंने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत भी 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है।