खेल

‘जोखिम लेकर खेलने के बजाय…’, Rishabh Pant को डु प्लेसिस ने बताई वो ‘खास’ पोजीशन, जो बदल देगी किस्मत!

Faf Du Plessis on Rishabh Pant: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज फाफ डु प्लेसिस ने ऋषभ पंत को खास सलाह दी है। उनका मानना है कि पंत को जोखिम लेकर खेलने की बजाय उन्हें निरंतरता पर फोकस करना चाहिए।

 

 दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का मानना है कि रिषभ पंत को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जोखिम लेकर खेलने के बजाय उन्हें आगामी आईपीएल में निरंतरता पर फोकस करना चाहिए।

पंत ने अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करके पिछले सत्र में चौथे नंबर से प्रारंभिक बल्लेबाज के तौर पर और फिर निचले क्रम पर भी बल्लेबाजी की। वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आखिरी मैच में तीसरे नंबर पर 61 गेंद में नाबाद 118 रन की पारी खेल सके।

Faf Du Plessis ने LSG कप्तान पंत को दिया खास गुरुमंत्र

दरअसल, डु प्लेसिस ने जियो स्टार के एक कार्यक्रम में कहा कि शायद पंत के लिए तीसरे नंबर पर खेलने का मौका हो। उन्होंने कहा कि लगता है कि वह तीसरे नंबर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। मैने पिछले सत्र में उन्हें लखनऊ के लिए तीसरे नंबर पर खेलते देखा जब निकोलस पूरन चौथे नंबर पर उतरे थे।

आरसीबी के पूर्व कप्तान ने कहा कि लखनऊ टीम की 2026 की नीलामी को देखें तो उनके पास शीर्ष क्रम पर पंत के साथ एडेन मार्करैम, मिशेल मार्श और पूरन जैसे धुरंधर हैं। पंत को अपना प्रभाव और छोड़ना होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स को एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से पहला मैच खेलना है।

जोखिम के बजाय निरंतरता पर फोकस करें पंत

डु प्लेसिस ने कहा कि पंत अपार प्रतिभा का धनी है। टेस्ट क्रिकेट में उसे बल्लेबाजी करते देखो तो लगता है कि उसके पास सारे शाट्स हैं। उसके दिमाग में कई विकल्प चल रहे होते हैं। उसे लगता है कि वह मैदान के किसी भी हिस्से में हर गेंद पर छक्का लगा सकता है।

उन्होंने कहा कि लेकिन टी-20 बल्लेबाजी में आपको रणनीति बनानी होती है। महान टी-20 बल्लेबाजों को देखो जो यह सोचते हैं कि कब चौके छक्के लगाने हैं और कहां उनकी कमजोरी है जिस पर वे काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पंत को खेलते देखो तो लगता है कि वह किसी भी समय आउट हो सकता है क्योंकि वह इतना जोखिम लेता है। उसे टेस्ट की ही तरह टी-20 में भी एक रणनीति लेकर खेलना होगा। हर गेंद पर जोखिम लेने की जरूरत नहीं है। उसे निरंतरता पर काम करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button