Breaking News

कश्मीर ट्यूलिप गार्डन में 60,000+ पर्यटक, पर्यटन उद्योग को मिला बढ़ावा

खाड़ी देशों में तनाव के बावजूद कश्मीर में पर्यटन फल-फूल रहा है। श्रीनगर के एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में अब तक लगभग 60,000 पर्यटक आ चुके हैं, जिसमें पहले सप्ताह में 57,000 ऑफलाइन आगंतुक शामिल हैं। 200-300 विदेशी पर्यटक भी आए।

HighLights

  1. श्रीनगर ट्यूलिप गार्डन में 60,000 से अधिक पर्यटक आए।
  2. पहले सप्ताह में 200-300 विदेशी पर्यटकों ने भी दौरा किया।
  3. गुलमर्ग, पहलगाम जैसे अन्य स्थल भी पर्यटकों से गुलजार।

 खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के चलते भले ही विश्व भर में तनाव व असमंजस की सी सिथिति बनी हुई है। अलबत्ता इसके बावजूद धरती का स्वर्ग कहलाने वाले स्वर्ग(कश्मीर) में पर्यटकों की आमद लगातार जारी है और इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

पर्यटकों की आमद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एशिया का सब से बड़ा ट्यूलिप गार्डन कहलाने वाले श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन में अब तक 60,000 के करीब र्पयटकों ने सतरंगी बहार का नजारा किया है। संबंधित अधिकारियों के अनुसार गार्डन में खुलने के पहले हफ़्ते में करीब 57,000 विज़िटर्स आए।

ट्यूलिप गार्डन के इंचार्ज और असिस्टेंट फ्लोरीकल्चर आफिसर इमरान अहमद ने बताया कि यह आंकड़ा पहले हफ़्ते में हुई आफ़लाइन टिकट बिक्री का है। उन्होंने कहा,आंकड़ें इससे अधिक हैं.क्योंकि आनलाइन भी गार्डन के टिकेट्स खूब बिक रहे हैं।

उन्होंने कहा, आनलाइन टिकट बिक्री का डेटा अभी उपलब्ध नहीं है क्योंकि आनलाइन टिकट बिक्री के आंकड़े गार्डन के इस सीज़न के लिए बंद होने के बाद इकट्ठा करके जारी किए जाते हैं और इस बार भी यही होगा।

300 विदेशी पर्यटक भी गार्डन घूमने आए

अहमद ने बताया कि गार्डन में आने वाले र्पयटकों में स्थानीय लोग, घरेलू व विदेशी पर्यटक, सभी शामिल हैं। उन्होंने कहा, स्थानीय लोगों और पर्यटकों का अच्छा-खासा मेल देखने को मिला है। पहले हफ़्ते में करीब 200 से 300 विदेशी पर्यटक भी गार्डन घूमने आए।

उन्होंने खङआ, गार्डन खुलने के पहले हफ़्ते में रुक-रुककर हुई बारिश की वजह से र्पयटकों की संख्या पर थोड़ा असर पड़ा जबकि पाक रमजान भी एक कारण बना रहा। क्योंकि रमजान में स्थानीय लोग कम ही सैर व तफरीह के लिए कहीं जाते हैं। अलबत्ता इसके बावजूद,हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में र्पयटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

डल झील के किनारे ज़बरवान पर्वतमाला की तलहटी में आबाद यह गार्डन, इस साल ट्यूलिप की करीब 70-75 प्रजातियों के साथ-साथ कई अन्य सजावटी फूलों को भी प्रदर्शित कर रहा है। हर साल वसंत के मौसम में खुलने वाला यह गार्डन, जम्मू-कश्मीर के पर्यटन कैलेंडर का एक मुख्य आकर्षण बना हुआ है, और यह पूरे देशी और विदेशों से हज़ारों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।

बता देते हैं कि 18 लाख रंगबिरंगी फूलों से सजा यह गार्डन 16 मार्च को आम लोगों के लिए खोल दिया गया था। सनद रहे कि अभी तक गार्डन में 45 प्रतिशत खिले ट्यूलिप के फूल र्पयटकों को रिझा रहे हैं।

वहीं घाटी के अन्य र्पयटन स्थलों जिनमें गुलर्मग, पहलगाम, सोनर्मग तथा दूधपथरी भी शामिल है,भी र्पयटकों से इन दिनों गुलजार बने हुए हैं। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार उक्त र्पयटन स्थलों पर गुलाबी ठंड के बीच पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने में व्यस्त हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button