Breaking Newsशाहजहांपुर

भाजपा के सुशासन की पोल खोल रहा खुद का संगठन

शाहजहांपुर में दबंगों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। यहां हथियारों से लैस दबंगों ने थाने के गेट पर ही बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पर गोली चला दी। हादसे में मंडल अध्यक्ष बाल बाल बचे हैं। घटना के बाद से बदमाश फरार है। फिलहाल पुलिस ने 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। घटना थाना मदनापुर गेट की है। बताया जा रहा है कि हरसिमरन सिंह और सत्येंद्र सिंह के बीच में एक लाख रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था।

संजय कुमार एसपी सिटी

आज दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर आपसी समझौता कर दिया गया था। जैसे ही दोनों पक्ष थाने के गेट पर पहुंचे दोनों में फिर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच हरसिमरन सिंह पक्ष के भूपेंद्र सिंह ने राइफल से थाने के गेट पर दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि राइफल से निकली गोली बीजेपी के मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के सर के ऊपर से निकल गई। जिसमें वह बाल – बाल बचे हैं। खास बात यह रही कि जिस बीच फायरिंग की जा रही थी उसी बीच पुलिस का दरोगा वीडियो में दिखाई दे रहा है और किसी ने भी फायरिंग को रोकने की कोशिश नहीं की। इससे साफ जाहिर होता है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। फिलहाल पुलिस ने हरसिमरन सिंह पक्ष के छह लोगों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर से धर्मेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button