Breaking Newsअपराधफर्रुखाबाद

आखिर क्यों अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहा कहां सोयी है…. पुलिस

बीते दिनों में फर्रुखाबाद छोटी बड़ी तमाम घटनाओं के लिए सुर्खियों में बना हुआ है….
संदिग्ध परिस्थिति में महिला का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव। महिला की 5 माह पूर्व हुई थी शादी मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप ससुरीजन सोने की चेन अंगूठी और बाइक की कर रहे थे मांग।

मांग पूरी न होने पर ससुराली जनों पर मारकर लटकाए जाने का लगाया आरोप। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुटी थाना नवाबगंज क्षेत्र के गनीपुर का मामला।

वहीं एक दूसरी घटना सामने आई है जिसमें सड़क के किनारे खंती में पडा मिला अज्ञात अधेड़ का शव। खंती में अधेड़ का शव पड़ा देख रहागीरों ने पुलिस को दी सूचना। अधेड़ का शव मिलने से राहगीरों की लगी भीड़ सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुटी । अधेड़ का अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था शव। पुलिस अधेड के शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।

वहीं दूसरी ओर दो माह से गायब चकबंदी कानूनगो का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने गुमशुदी दर्ज कर कानूनगो के गायब होने का मामला अब ठंडे बस्ते में डाल दिया है। परिजन लगातार डीएम एसपी व चकबंदी विभाग के चक्कर लगा रहे है। गायब कानूनगो का परिवार चकबंदी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गया है। कानूनगो की मां व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।


कानूनगो के परिवार ने चकबंदी विभाग के बाबू पर गंभीर आरोप लगा रहे है। कानूनगो जनपद कासगंज का रहने वाला है।
आपको बताते चले की कासगंज के बिलराम गेट निवासी कानूनगो 20 अगस्त को फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ में डयूटी करने के बाद वापस नहीं लौटे। लगभग दो माह बाद भी कानूनगो का पता न लगने से परिजन चिंतित हैं। बिलराम गेट पीली कोठी निवासी मनोज कुमार माहेश्वरी (52) फर्रुखाबाद जनपद की फतेहगढ़ तहसील में कानूनगो चकबंदी के पद पर तैनात हैं। 20 अगस्त को वह घर से अपनी ड्यूटी पर गए। जब देर रात तक वापस नहीं आए तो परिजन ने उनकी तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारी में जानकारी की गई, लेकिन पता नहीं चला। उनका फोन भी नहीं मिला। 21 अगस्त को परिजन उनकी जानकारी करने के लिए फतेहगढ तहसील पहुंचे तो वहां से शाम 5.40 बजे आफिस से चले जाने की जानकारी मिली। पत्नी संगीता माहेश्वरी ने बताया कि फतेहगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। हम लोग कासगंज से फतेहगढ़ अधिकारियों के न्याय के लिए चक्कर लगा रहे है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button