Breaking Newsअपराधशाहजहांपुर

शाहजहांपुर में सामने आई एक घिनौनी घटना……!

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में रिश्तों को तार – तार करने की घटना सामने आई है। यहां 24 साल के नाती ने अपनी 75 साल की बुजुर्ग नानी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पर बुजुर्ग महिला को पीट – पीटकर घायल किया गया है।

गंभीर हालत में बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नाती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना खुटार थाना क्षेत्र की है। बताया जहां है कि शराब के नशे का आदि अखिलेश नानी के कमरे में पहुंचा और उसने शराब के नशे में ही अपनी 75 साल की बुजुर्ग नानी के साथ दुष्कर्म कर डाला। बुजुर्ग महिला ने जब दुष्कर्म का विरोध किया तो नाती ने उसे बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। घटना को अन्जाम देने के बाद आरोपी नाती फरार हो गया। बुजुर्ग महिला ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना की जानकारी अपनी बड़ी बेटी को दी। इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया गया।

महिला के गंभीर चोट होने की वजह से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने फरार नाती को गिरफ्तार कर लिया है जिसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button