इतिहासउत्तर प्रदेशबस्तीराज्य

जन्म दिन पर याद किये गए पण्डित नेहरु

बस्ती 14 नवम्बर। सदर विकास क्षेत्र के चंगेरवा यादव पुरवा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बालदिवस मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हुये। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने बाल दिवस मनाये जाने का कारण व भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू के बारे में विस्तार से बच्चों को जानकारी दी। उन्होने कहा पण्डित नेहरू को बच्चों से असीम लगाव था। वे उन्हे भारत का भविष्य मानते थे।

बच्चे उन्हे चाचा नेहरू कहते थे। ऐसे अनेक उदाहरण और समृतियां हैं जो बच्चों के प्रति पण्डित नेहरू का स्नेह जाहिर करते हैं। सहायक अध्यापक सुखराम यादव ने कहा पण्डित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। देश की आजादी के बाद वे पहले प्रधानमंत्री बने। यद्यपि वे सम्पन्न परिवार से थे फिर भी भारत में गरीबी को महसूस करते थे और इसे कम करने के अनेक प्रयास किया। उनके प्रयासों का नतीजा है कि देश प्रगति के रास्ते पर चला। उनके द्वारा स्थापित संस्थायें आज देश के प्रगति की कहानी गढ़ रही हैं।

इस अवसर पर जी वी एम कान्वेंट स्कूल के परिसर में बाल दिवस बड़े ही उत्साह नई उमंग के साथ मनाया गया इस अवसर पर एक विशाल बाल मेले का आयोजन हुआ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री संतोष सिंह ने किया,बच्चों ने विभिन अलगाग अलग अलग कार्य क्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया|


सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती में आज वंदना सभा में यातायात माह नवम्बर 2024 के क्रम में यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस जनपद बस्ती द्वारा भैयाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप में यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी जी ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित किया। अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। यातायात प्रभारी श्री अवधेश तिवारी ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित अटल टिंकरिंग लैब एग्जिबिशन इनोवेशन 2024 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईटीआई)नई दिल्ली में विद्या मंदिर रामबाग के भैयाओं द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट को अखिल भारतीय स्तर पर पहुंचाने वाले छात्रों को सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि विद्यालय के भैया सचिन ने सोलर पावर व्हीकल पर प्रोजेक्ट बनाकर अखिल भारतीय स्तर पर टॉप 20 प्रोजेक्ट्स में अपना स्थान बनाया। भैया सचिन को ₹5000 नकद, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ था। साथी भैया सर्वेश शुक्ला और भैया अखंड जायसवाल को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आचार्य एवं अटल प्रमुख अंकित कुमार गुप्ता को भी विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने इस उपलब्धि पर उनको भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी जी ने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी होता है। अगर सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें तो काफी हद तक सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है। सभी प्रकार के वाहनों के पूरे कागजातों को हमेशा वाहन में ही रखें, ताकि वाहन चेकिंग अभियान के समय कागजात को दिखाया जा सके और चालन अथवा जुर्माने से बच सकें। यातायात नियम का पाठ छात्र-छात्रओं के लिए अति आवश्यक है।


विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह जी ने कहा कि आई आई टी दिल्ली में अपने विद्यालय के प्रोजेक्ट का चयन अखिल स्तर पर होना हम सभी के लिए गौरव का विषय हैं। साथ ही उन्होंने सभी को यातायात नियम पालन करने को कहा। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले यातायात के नियमों का ज्ञान होना आवश्यक है। ड्राइव करते समय हमेशा हेलमेट अथवा सीट बेल्ट का प्रयोग करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।



आज ही सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव की जयंती भी मनाई गई। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डॉ राजन श्रीवास्तव ने गुरु नानक के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button