Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन: 89 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार 20 दिसंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। चौटाला हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे। पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के बेटे चौटाला को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का जन्म हरियाणा के सिरसा के पास एक छोटे से गाँव में हुआ था। उनके पिता चौधरी देवी लाल ने 1966 में हरियाणा के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई, राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और बाद में भारत के उप प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।

ओम प्रकाश चौटाला साल 1996 में INLD पार्टी की स्थापना भी की। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, चौटाला ने अपने पिता के मार्ग पर चलते हुए स्कूल छोड़ दिया और राजनीति को चुना। 1970 में, वे जनता दल (पीपुल्स पार्टी) के सदस्य के रूप में हरियाणा की विधानसभा के लिए चुने गए। वहीं दिसंबर 1989 से मई 1990 तक; जुलाई 1990 से जुलाई 1990 तक; मार्च 1991 से अप्रैल 1991 तक तथा जुलाई 1999 से मार्च 2005 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।

पूर्व सीएम के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का निधन अत्यंत दुःखद है. मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की.देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति.”

वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रदेश के विकास में उनके अहम योगदान को सदैव याद किया जाएगा। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में हमारे साथी रहे चौ. ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का समाचार दुःखद है। उनसे हमारे पारिवारिक संबंध रहे और अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने प्रदेश के विकास में काफी योगदान दिया. दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं। भगवान से प्रार्थना है कि दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों को सम्बल प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button